Tuesday, 20 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

कैंसर से 39 साल की एक्ट्रेस Lua Blanco का निधन, Rebelde Brasil से मिली थी खास पहचान

Lua Blanco Passes Away: मशहूर ब्राजीलियन एक्ट्रेस और सिंगर लुआ ब्लैंको का 39 साल की उम्र में निधन हो गया है. वह पिछले कुछ समय से कैंसर से जूझ रही थीं, और उनके भाई ने सोशल मीडिया पर इस दुखद खबर की पुष्टि की है.

Lua Blanco Passes Away
Lua Blanco Passes Away

Lua Blanco Passes Away: ब्राजीलियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बेहद दिल दहला देने वाली और झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है. पॉपुलर टीनएज ड्रामा ‘रेबेल्डे ब्राजील’ (Rebelde Brasil) में रोबर्टा मेस्सी का आइकॉनिक किरदार निभाने वाली मशहूर एक्ट्रेस और सिंगर लुआ ब्लैंको (Lua Blanco) अब हमारे बीच नहीं रहीं. कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लंबी जंग लड़ने के बाद मात्र 39 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है, जिससे उनके फैंस और पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है.

भाई ने सोशल मीडिया पर दी निधन की जानकारी

लुआ ब्लैंको के भाई डेनियल ब्लैंको ने 18 अक्टूबर 2026 को इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को यह दर्दनाक खबर दी. उन्होंने बताया कि लुआ ने परिवार और दोस्तों के प्यार और अपनी अटूट आस्था के बीच शांति से इस दुनिया को अलविदा कहा.

---विज्ञापन---

कैंसर के खिलाफ लड़ी लंबी जंग

परिवार ने कन्फर्म किया है कि लुआ पिछले कुछ महीनों से कैंसर से डटकर मुकाबला कर रही थीं. हालांकि, उनकी प्राइवेसी का सम्मान करते हुए परिवार ने कैंसर के प्रकार या बीमारी से जुड़ी ज्यादा डिटेल्स शेयर नहीं की हैं.

रेबेल्डे ब्राजील से मिली थी ग्लोबल पहचान

लुआ को साल 2011 से 2012 के बीच प्रसारित हुए सुपरहिहिट शो ‘रेबेल्डे ब्राजील’ में रोबर्टा मेस्सी के रोल से घर-घर में जबरदस्त पहचान मिली थी. इस शो से बनी म्यूजिक बैंड ‘रेबेल्डेस’ की वह एक अहम मेंबर थीं. इसके अलावा उन्होंने ‘मलहाकाओ’ और ‘पेकाडो मोर्टल’ जैसे शोज में भी काम किया था.

---विज्ञापन---

म्यूजिकल लेगेसी और फैमिली बैकग्राउंड

एक्टिंग के अलावा लुआ एक बेहतरीन सिंगर और सॉन्गराइटर थीं. वह मशहूर ब्राजीलियन कंपोजर और बोस्सा नोवा (Bossa Nova) लीजेंड बिली ब्लैंको की पोती थीं. मनोरंजन जगत में आने से पहले वह ‘लाग्रिमा फ्लोर’ बैंड का हिस्सा थीं.

रियो डी जेनेरियो में हुई फेयरवेल सेरेमनी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिवार और करीबियों की मौजूदगी में रियो डी जेनेरियो के ‘सिमेटेरियो वर्टिकल मेमोरियल डो कार्मो’ में लुआ की फेयरवेल और प्रेयर सेरेमनी रखी गई. परिवार ने इस मुश्किल वक्त में फैंस से प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की है.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 20, 2026 04:30 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो