Wednesday, 30 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

मक्खन की तरह पिघले Salman Khan, भाईजान का दिखा मस्ती भरा अंदाज़! डांटने के बाद खिंचवाई फोटो

बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में सलमान खान ने पैपराजी के काम करने के तरीके पर नाराजगी जाहिर की थी। भाईजान ने खास तौर पर एक्ट्रेसेस की तस्वीरें और वीडियो शूट करने के तरीके पर सवाल उठाए थे। कैमरा जूम करने, बार-बार बैक शॉट्स लेने और गलत एंगल से वीडियो कैप्चर करने को लेकर सलमान ने अपनी आपत्ति जताई थी।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Sep 30, 2026 14:01
Share :
Salman Khan

बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में सलमान खान ने पैपराजी के काम करने के तरीके पर नाराजगी जाहिर की थी। भाईजान ने खास तौर पर एक्ट्रेसेस की तस्वीरें और वीडियो शूट करने के तरीके पर सवाल उठाए थे। कैमरा जूम करने, बार-बार बैक शॉट्स लेने और गलत एंगल से वीडियो कैप्चर करने को लेकर सलमान ने अपनी आपत्ति जताई थी। इसके बाद सोमवार को सलमान खान बांद्रा में स्पॉट हुए, जहां पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद करना शुरू कर दिया। शुरुआत में सलमान के चेहरे पर थोड़ी नाराजगी नजर आई और ऐसा लगा कि वह तस्वीरें क्लिक कराने के मूड में नहीं हैं। हालांकि, कुछ ही देर में उनका अंदाज बदल गया। पैपराजी के बार-बार फोटो के लिए रिक्वेस्ट करने पर सलमान रुक गए और कैमरों के सामने पोज देने लगे। धीरे-धीरे उनके चेहरे पर मुस्कान भी नजर आई। इस तरह सलमान ने नाराजगी जताने के बाद भी पैपराजी को पूरी तरह नजरअंदाज नहीं किया और माहौल को हल्का कर दिया। सलमान का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है। फैंस को उनका यह अंदाज पसंद आ रहा है। वहीं, उनका लुक भी सुर्खियों में रहा। सलमान ब्लैक शर्ट, ब्लू डेनिम और ब्लैक शूज के साथ ब्राउन काउबॉय हैट और सिल्वर चेन पहने नजर आए। सिंपल आउटफिट में भी उनका स्वैग साफ दिखाई दिया।

First published on: Sep 30, 2026 02:01 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola