सलीम खान की तबीयत को लेकर पिछले कुछ महीनों से फैंस काफी परेशान थे। मार्च में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पता चला कि उन्हें माइनर ब्रेन हेमरेज हुआ है। 90 साल की उम्र में इस खबर ने पूरे खान परिवार और फैंस को चिंता में डाल दिया था। हालांकि इलाज के बाद सलीम खान धीरे-धीरे ठीक होकर घर लौट आए। ईद के मौके पर सलमान खान अपने पिता को व्हीलचेयर पर घर की बालकनी में फैंस से मिलवाने लाए थे। उस दौरान सलीम खान काफी कमजोर नजर आए थे। अब ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने उनके साथ एक तस्वीर शेयर कर फैंस को राहत दी है। तस्वीर में सलीम खान पहले से बेहतर और मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। फैंस उनकी रिकवरी देखकर खुश हैं और लगातार उनके जल्द पूरी तरह स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।
---विज्ञापन---
Salman Khan के पिता Salim Khan की 79 दिन बाद कैसी है तबियत ? हालत में हुआ कितना सुधार? लेटेस्ट अपडेट
सलमान खान के पिता सलीम खान पहले से बेहतर और मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। फैंस उनकी रिकवरी देखकर खुश हैं और लगातार उनके जल्द पूरी तरह स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।
---विज्ञापन---
First published on: May 07, 2026 04:29 PM