Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Ranveer Singh पर नहीं हुआ FWICE बैन का असर? Don 3 विवाद के बीच Mumbai से रवाना,Media को किया इग्नोर!

Don 3 विवाद और FWICE के नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव की खबरों के बीच रणवीर सिंह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। अभिनेता ने मीडिया से दूरी बनाए रखी और बिना कोई प्रतिक्रिया दिए रवाना हो गए। मास्क और चश्मे से चेहरा ढके रणवीर ने पैपराजी को भी इग्नोर किया। अब फैंस इस पूरे विवाद पर उनकी प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: May 26, 2026 15:01
Share :
RANVEER SINGH

Don 3 विवाद को लेकर अभिनेता रणवीर सिंह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के निर्माताओं फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की शिकायत के बाद FWICE (फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज) ने रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी किया है। इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ गई है। जहां कुछ लोग इस फैसले का विरोध कर रहे हैं, वहीं कुछ FWICE के कदम को सही बता रहे हैं। इसी बीच रणवीर सिंह को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। FWICE के फैसले के कुछ घंटों बाद देर रात अभिनेता मुंबई से रवाना होते नजर आए। हालांकि इस दौरान उन्होंने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की और न ही कैमरों के सामने पोज़ दिया। एयरपोर्ट पर रणवीर सफेद पठानी सूट और ब्लैक जैकेट में दिखाई दिए। उन्होंने मास्क और काले चश्मे से अपना चेहरा ढका हुआ था। गाड़ी से उतरने के बाद वह सीधे एयरपोर्ट के अंदर चले गए और पैपराजी की आवाज़ लगाने के बावजूद नहीं रुके। रणवीर की यह चुप्पी अब चर्चा का विषय बनी हुई है। फैंस भी इस पूरे विवाद पर उनकी प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल अभिनेता की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

First published on: May 26, 2026 03:01 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola