पेरिज़ाद ज़ोराबियन… क्या आपको यह नाम याद है? अगर नहीं, तो बता दें कि साल 2007 में रिलीज़ हुई फिल्म सलाम-ए-इश्क़ में उन्होंने सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर की थी। एक दौर में बॉलीवुड का चर्चित चेहरा रहीं पेरिज़ाद ने अमिताभ बच्चन और शबाना आज़मी जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ भी काम किया। लेकिन करीब 17 साल पहले उन्होंने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया। मुंबई के एक ईरानी परिवार में पली-बढ़ीं पेरिज़ाद बचपन से ही बिजनेस में करियर बनाना चाहती थीं। उन्होंने न्यूयॉर्क से एमबीए किया और एक्टिंग की प्रोफेशनल ट्रेनिंग भी ली। किस्मत उन्हें फिल्मों तक ले आई, जहां उन्होंने जॉगर्स पार्क, हैदराबाद ब्लूज़, रॉकफोर्ड और बॉलीवुड कॉलिंग जैसी फिल्मों से पहचान बनाई। साल 2006 में बिजनेसमैन बोमन रुस्तम ईरानी से शादी के बाद उन्होंने परिवार और अपने पैतृक कारोबार ‘ज़ोराबियन्स चिकन’ पर पूरा ध्यान दिया। उस समय कंपनी संघर्ष कर रही थी, लेकिन पेरिज़ाद की बिजनेस समझ और नेतृत्व ने इसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया। आज ‘ज़ोराबियन्स चिकन’ भारत के कई राज्यों में कारोबार करती है, करीब 700 लोगों को रोजगार देती है और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी का सालाना टर्नओवर लगभग 120 करोड़ रुपये है। पेरिज़ाद ज़ोराबियन ने साबित कर दिया कि सफलता सिर्फ फिल्मों में नहीं, बल्कि बिजनेस की दुनिया में भी हासिल की जा सकती है।
---विज्ञापन---
Salman Khan की हीरोइन ने छोड़ा Bollywood,एक्टिंग भूल बेच रही Chicken। खड़ा किया 120 करोड़ का एम्पायर
पेरिज़ाद ज़ोराबियन... क्या आपको यह नाम याद है? अगर नहीं, तो बता दें कि साल 2007 में रिलीज़ हुई फिल्म सलाम-ए-इश्क़ में उन्होंने सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर की थी। एक दौर में बॉलीवुड का चर्चित चेहरा रहीं पेरिज़ाद ने अमिताभ बच्चन और शबाना आज़मी जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ भी काम किया।
First published on: Jun 27, 2026 12:47 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola