90s के हैंडसम और टैलेंटेड एक्टर Faraaz Khan की जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही। कभी स्टारडम की दहलीज पर खड़े फराज़ ने अपनी जिंदगी के आखिरी दिन गुमनामी, बीमारी और आर्थिक तंगी में बिताए। 1998 में रिलीज हुई Mehndi में Rani Mukerji के पति निरंजन चौधरी के रोल से फराज़ को जबरदस्त पहचान मिली थी। उनकी एक्टिंग ने लोगों को खूब प्रभावित किया और माना जा रहा था कि वो इंडस्ट्री के बड़े स्टार बनेंगे। लेकिन वक्त ने करवट बदली और साल 2008 के बाद फराज़ अचानक लाइमलाइट से दूर हो गए। फिर 2020 में उनकी गंभीर बीमारी की खबर सामने आई। Pooja Bhatt ने सोशल मीडिया पर बताया था कि फराज़ न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर, ब्रेन इन्फेक्शन और निमोनिया से जूझ रहे हैं। हालत इतनी खराब थी कि उन्हें बेंगलुरु के अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखना पड़ा। इलाज के लिए लाखों रुपये की जरूरत थी। इसी मुश्किल दौर में Salman Khan मसीहा बनकर सामने आए। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान ने चुपचाप फराज़ के अस्पताल के बिल भरे और इलाज में पूरी मदद की। हालांकि तमाम कोशिशों के बावजूद 4 नवंबर 2020 को 50 साल की उम्र में फराज़ खान ने दुनिया को अलविदा कह दिया।
---विज्ञापन---
Rani Mukerji के हीरो की Brain infection से हुई थी दर्दनाक मौत,Salman Khan की मदद से भी नहीं बची जान!
90s के हैंडसम और टैलेंटेड एक्टर Faraaz Khan की जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही। कभी स्टारडम की दहलीज पर खड़े फराज़ ने अपनी जिंदगी के आखिरी दिन गुमनामी, बीमारी और आर्थिक तंगी में बिताए। 1998 में रिलीज हुई Mehndi में Rani Mukerji के पति निरंजन चौधरी के रोल से फराज़ को जबरदस्त पहचान मिली थी।
First published on: May 27, 2026 05:04 PM
Sponsored Links by Taboola