Saturday, 20 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘नोरा फतेही जैसा होना चाहिए फिगर…’ गाजियाबाद में पति ने किया पत्नी को टॉर्चर

Nora Fatehi: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही इस समय अपने एक सिरफिरे फैन की वजह से सुर्खियों में हैं। नोरा के इस फैन ने अपनी पत्नी को एक्ट्रेस जैसे फिगर के लिए खूब टॉर्चर किया। अधिक जानकारी के लिए देखें E24 का ये वीडियो…

Edited By : Pooja Mishra | Updated: Aug 21, 2025 15:38
Share :

Nora Fatehi: बॉलीवुड की दिलबर गर्ल नोरा फतेही इंडस्ट्री में अपने डांस के लिए फेमस है, उतनी ही ज्यादा वह अपने फिगर के लिए पॉपुलर हैं। इसमें कोई शक नहीं कि कई लोग नोरा फतेही के डांस, फिगर और स्टाइल के दीवाने हैं। लेकिन क्या हो अगर किसी की ये दीवानगी अपना लेवल पार कर दे? ऐसा एक मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से सामने आया है। यहां एक शख्स का नोरा फतेही के फिगर के लिए दीवानापन इस हद तक बढ़ गया कि उसने अपनी पत्नी का जीना मुश्किल कर दिया। पति ने पत्नी का फिगर नोरा जैसा बनाने के लिए उसे भूखा रखा, घंटों एक्सरसाइज करवाता था, और दिन-रात टॉर्चर किया करता था। इसकी वजह से पत्नी की जिंदगी नर्क जैसी बन गई।

पति की इन हरकतों से परेशान होकर महिला ने पुलिस में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति रोज उसे ताने मारता है और कहता है कि उसका फिगर नोरा फतेही जैसा होना चाहिए। इसमें कोई शक नहीं कि बॉलीवुड में नोरा का फिगर एक आइडियल फिगर माना जाता है। अधिक जानकारी के लिए देखें E24 का ये वीडियो….

---विज्ञापन---
First published on: Aug 21, 2025 03:38 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola