Sunday, 12 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Naagin 7: नए सीजन में होगा दो नागिनों का होगा आतंक! एकता कपूर के शो पर आया अपडेट

Naagin 7: एकता कपूर के शो नागिन 7 का प्रोमो मेकर्स पहले ही रिलीज कर चुके हैं। शो की शूटिंग शुरू हो चुकी है। कहा जा रहा है कि नए चेहरे के साथ शो में पुरानी नागिन की री-एंट्री होगी।

Edited By : Jyoti Singh | Updated: Sep 11, 2025 18:39
Share :
नागिन 7 पर अपडेट। Photo Credit- Instagram

Naagin 7: एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो नागिन 7 का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। मेकर्स शो के टीजर के साथ अनाउंसमेंट पहले ही कर चुके हैं। इस बीच नया अपडेट आया है कि नए सीजन में एकता कपूर एक नहीं बल्कि दो नागिनों का आतंक दिखाने वाली हैं। नागमणि के लिए दोनों इच्छाधारी नागिन नागराज की जिंदगी में विष घोलेंगी। इस बात की खबर एकता कपूर की इंस्टा स्टोरी से मिली जिसमें उन्होंने शो के शुरू करने पर अपडेट दिया था।

इस एक्ट्रेस की होगी री-एंट्री

रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि नागिन 7 में तेजस्वी प्रकाश की री-एंट्री होने वाली है। शो से जुड़ा एक वीडियो आया है, जिसमें नागिन का चेहरा छिपा है लेकिन आवाज सुनने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि ये तेजस्वी ही हैं। हालांकि नागिन के हर सीजन में अलग नागिन होती है। ऐसे में हो सकता है कि नए चेहरे के साथ पुरानी नागिन भी शो में नजर आए।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Naagin 7 का प्रोमो हुआ रिलीज, फिर तुरंत डिलीट; क्या है माजरा?

First published on: Sep 11, 2025 06:39 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola