टीवी एक्टर गौरव खन्ना इन दिनों ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ को लेकर चर्चा में हैं। शो के एक खतरनाक स्टंट के दौरान उन्हें गंभीर चोट लग गई, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। गौरव की पीठ पर रबर बुलेट्स के गहरे निशान देखकर फैंस हैरान हैं और शो के मेकर्स पर सवाल उठा रहे हैं। ‘बिग बॉस 19’ और ‘सेलेब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया’ के बाद गौरव इस एडवेंचर रियलिटी शो में नजर आ रहे हैं। हाल ही में प्रसारित एपिसोड में रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स को ‘फियर फंदा’ टास्क दिया। इस स्टंट में गौरव खन्ना, शगुन शर्मा, करण और विशाल को पीठ करके खड़ा किया गया, जिसके बाद उन पर रबर बुलेट्स से निशाना साधा गया। स्टंट के बाद सबसे ज्यादा चोट गौरव खन्ना को लगी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पीठ की तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि यह उनकी जिंदगी का सबसे दर्दनाक अनुभव था। उन्होंने लिखा कि जब भी वह टीवी पर इस स्टंट को दोबारा देखते हैं, उन्हें आज भी वही दर्द महसूस होता है और उनके शरीर पर अब भी चोट के निशान मौजूद हैं। गौरव की पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कई यूजर्स ने इस स्टंट को “टॉर्चर” बताया, जबकि कुछ ने शो की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। वहीं, फैंस गौरव के जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।
---विज्ञापन---
Khatron Ke Khiladi 15 में घायल हुए Gaurav Khanna, पीठ देखकर हक्के-बक्के लोग, मेकर्स की लगाई क्लास
टीवी एक्टर गौरव खन्ना इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी 15' को लेकर चर्चा में हैं। शो के एक खतरनाक स्टंट के दौरान उन्हें गंभीर चोट लग गई, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। गौरव की पीठ पर रबर बुलेट्स के गहरे निशान देखकर फैंस हैरान हैं और शो के मेकर्स पर सवाल उठा रहे हैं।
First published on: Aug 03, 2026 05:55 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola