---विज्ञापन---

शादी के 12 साल बाद Kanika Maheshwari का तलाक,अकेले कर रही बेटे की परवरिश ! क्यों लिया नियो संन्यास ?

टीवी शो Diya Aur Baati Hum में मिनाक्षी राठी का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाली Kanika Maheshwari इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। 12 साल की शादी टूटने के बाद कनिका ने पहली बार अपने तलाक और सिंगल मदर बनने के संघर्ष पर खुलकर बात की है। कनिका ने साल 2012 में अपने कॉलेज फ्रेंड अंकुर घई से शादी की थी, लेकिन वक्त के साथ दोनों के रिश्ते में दूरियां बढ़ती गईं। आखिरकार साल 2024 में दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया।

Edited By : Indu Jaivariya | Updated: May 8, 2026 17:15
Share :
Kanika Maheshwari

टीवी शो Diya Aur Baati Hum में मिनाक्षी राठी का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाली Kanika Maheshwari इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। 12 साल की शादी टूटने के बाद कनिका ने पहली बार अपने तलाक और सिंगल मदर बनने के संघर्ष पर खुलकर बात की है। कनिका ने साल 2012 में अपने कॉलेज फ्रेंड अंकुर घई से शादी की थी, लेकिन वक्त के साथ दोनों के रिश्ते में दूरियां बढ़ती गईं। आखिरकार साल 2024 में दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया।
एक इंटरव्यू में कनिका ने बताया कि ये फैसला उनके लिए बेहद मुश्किल था, लेकिन जब रिश्ते में बातचीत खत्म हो जाए, तो अलग होना ही बेहतर होता है। तलाक के बाद बेटे की कस्टडी कनिका को मिली और अब वो अकेले ही उसकी परवरिश कर रही हैं।
एक्ट्रेस ने सिंगल मदर होने के चैलेंजेस पर भी बात की। उन्होंने कहा कि कभी मां तो कभी पिता बनकर बेटे को संभालना पड़ता है।वहीं जिंदगी के मुश्किल दौर में कनिका को ओशो आश्रम में सुकून मिला। कुछ समय वहां बिताने के बाद उन्होंने नियो संन्यास लिया, जिसने उनकी जिंदगी को नई दिशा दी।

---विज्ञापन---
First published on: May 08, 2026 05:15 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.