Thursday, 5 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

55 की उम्र में तलाक और फिर दूसरी शादी, आशीष विद्यार्थी ने बयां किया जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर

Ashish Vidyarthi: दिग्गज अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने 55 की उम्र में अपने 24 साल पुराने तलाक और रूपाली बरुआ से हुई दूसरी शादी के संघर्षों पर खुलकर बात की है. उन्होंने कहा कि टूटकर बिखरने के बाद जिंदगी में आगे बढ़ने और खुश रहने का हक हर किसी को है.

Ashish Vidyarthi second marriage criticism Emotional
Ashish Vidyarthi second marriage criticism Emotional

Ashish Vidyarthi: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता और बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर आशीष विद्यार्थी (Ashish Vidyarthi) ने अपनी पर्सनल लाइफ के सबसे दर्दनाक पन्नों को खोला है. 55 साल की उम्र में 24 साल पुरानी शादी टूटने के दर्द और उसके बाद 60 की उम्र में हुई दूसरी शादी पर दुनिया के तानों को याद करते हुए एक्टर का दर्द छलक पड़ा. ट्रोल्स और बिन मांगी सलाह देने वालों को करारा जवाब देते हुए आशीष ने साफ कहा कि टूटने के बाद खुद को जोड़ना और खुश रहना हर इंसान का हक है, इसके लिए किसी की इजाजत की जरूरत नहीं.

24 साल की शादी टूटी तो बिखर गए थे आशीष

शुभंकर मिश्रा के साथ बातचीत के दौरान आशीष विद्यार्थी ने अपनी पहली शादी खत्म होने के पल को याद किया. उन्होंने बताया कि 55 साल की उम्र में जब उनका 24 साल पुराना रिश्ता टूटा, तो वह मानसिक रूप से पूरी तरह बिखर गए थे. उन्हें ऐसा महसूस हुआ कि जिस रिश्ते में उन्होंने अपनी जिंदगी का इतना बड़ा हिस्सा और मेहनत लगाई थी, सब बेकार हो गया और वह हार गए.

---विज्ञापन---

तलाक के बाद लोगों की बिन मांगी सलाह और ताने

एक्टर ने खुलासा किया कि पहली पत्नी राजोशी बरुआ (पीलू) से अलग होने के बाद समाज और लोगों ने उनके फैसलों पर खूब ज्ञान दिया. कुछ लोगों ने उन्हें सलाह दी कि अब इस उम्र में शादी करने के बजाय लिव-इन रिलेशनशिप में रहना चाहिए, तो कुछ ने कहा कि अब चुपचाप बैठकर बेटे को बड़ा होते देखना चाहिए और जिंदगी से रिटायर हो जाना चाहिए.

‘प्लीज मेरा इस्तीफा मत लिखिए’: ट्रोल्स को करारा जवाब

लोगों के तानों पर कड़ा ऐतराज जताते हुए आशीष विद्यार्थी ने कहा, “मुझे लोगों से कहना पड़ा कि प्लीज मेरा इस्तीफा मत लिखिए.” उन्होंने साफ किया कि इंसान लाइफ में किसी भी मोड़ पर गिर सकता है या टूट सकता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि उसकी जिंदगी खत्म हो गई है. किसी को भी किसी के निजी दर्द का मजाक उड़ाने का हक नहीं है.

---विज्ञापन---

‘खुश रहने के लिए किसी की इजाजत की जरूरत नहीं’

अपने जीवन दर्शन पर बात करते हुए आशीष ने कहा कि भले ही वह अंदर से टूट गए थे, लेकिन अपने टूटे टुकड़ों को जोड़कर फिर से जीने और मुस्कुराने का हक उनके पास है. उम्र के किसी भी पड़ाव पर खुश रहने के लिए दुनिया की एनओसी या इजाजत की जरूरत नहीं होती.

60 की उम्र में रूपाली बरुआ संग जिंदगी की नई शुरुआत

बता दें कि राजोशी और आशीष का एक बेटा अर्थ विद्यार्थी है. मई 2023 में आशीष ने कोलकाता की बिजनेसमैन रूपाली बरुआ से दूसरी शादी रचाई थी. एक्टर का मानना है कि 60 साल की उम्र में उन्हें समझ आया है कि जिंदगी में किसी साथी का साथ होना, चाय पीना और बातें करना कितना खूबसूरत एहसास है.

---विज्ञापन---
First published on: Nov 05, 2026 07:29 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो