Thursday, 5 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

Ramayana Box Office Collection Day 1: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ को मिली बंपर ओपनिंग, 50 करोड़ के करीब पहुंचा कलेक्शन

Ramayana Box Office Collection Day 1: रणबीर कपूर स्टारर महागाथा 'रामायण: पार्ट 1' को पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग मिली है. 5 नवंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने भारत में करीब 40.97 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर शानदार शुरुआत की है.

Ramayana Box Office Collection Day 1
Ramayana Box Office Collection Day 1

Ramayana Box Office Collection Day 1: नितेश तिवारी की मच अवेटेड भव्य फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ (Ramayana) ने 5 नवंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देते ही बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक गदर काट दिया है. रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और यश स्टारर इस मेगा बजट फिल्म को दर्शकों का तगड़ा रिस्पॉन्स मिल रहा है. पहले ही दिन फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन लगभग 41 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है, जबकि ग्रॉस कमाई 48 करोड़ के आंकड़े को छू रही है. रावण और जटायु के बीच का धमाकेदार युद्ध का दृश्य दर्शकों के रोंगटे खड़े कर रहा है.

बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे का धमाकेदार कलेक्शन

सैकनिल्क (Sacnilk) की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, 5 नवंबर को पहले दिन ‘रामायण’ ने शाम 6 बजे तक भारत में लगभग ₹40.97 करोड़ का नेट कलेक्शन दर्ज किया है. अगर भारत में फिल्म के कुल ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो यह आंकड़ा ₹48.34 करोड़ तक जा पहुंचा है. देश भर में पहले ही दिन फिल्म के 17,916 से ज्यादा शो चलाए गए.

---विज्ञापन---

सभी भाषाओं में दिखा ऑडियंस का भारी उत्साह

फिल्म की कमाई में सबसे बड़ा योगदान हिंदी भाषा का रहा, जहां 14,590 शो से करीब ₹29.28 करोड़ की कमाई हुई. इसके अलावा साउथ भाषाओं में भी फिल्म का जलवा देखने को मिला-

  • कन्नड़: 926 शो से ₹5.19 करोड़
  • तेलुगु: 1,305 शो से ₹4.00 करोड़
  • तमिल: 699 शो से ₹1.64 करोड़
  • मलयालम: 396 शो से ₹86 लाख

रणबीर के राम और यश के रावण अवतार ने जीता दिल

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साई पल्लवी माता सीता के रूप में और साउथ सुपरस्टार यश रावण की शक्तिशाली भूमिका में नजर आ रहे हैं. वहीं सनी देओल ने हनुमान और रवि दुबे ने लक्ष्मण का किरदार निभाया है. नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन और एआर रहमान व हॉलीवुड दिग्गजों के म्यूजिक ने फिल्म के विजुअल्स में चार चांद लगा दिए हैं.

---विज्ञापन---

रावण और जटायु के सीन को दर्शकों ने बताया ‘मैजिक’

थिएटर से बाहर निकल रहे दर्शक फिल्म के भव्य पैमाने और वीएफएक्स (VFX) की जमकर तारीफ कर रहे हैं. खासकर रावण और जटायु के बीच फिल्माए गए भयंकर युद्ध के दृश्य को फिल्म का सबसे बड़ा हाईलाइट माना जा रहा है. कई दर्शकों ने सोशल मीडिया पर इस अनुभव को ‘मैजिकल’ करार दिया है.

3 घंटे 15 मिनट का रनटाइम और U सर्टिफिकेट

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) द्वारा ‘रामायण: पार्ट 1’ को U सर्टिफिकेट दिया गया है. फिल्म की कुल अवधि 195 मिनट (3 घंटे 15 मिनट) है. रिकॉर्ड ओपनिंग के बाद माना जा रहा है कि वीकेंड पर दिवाली की छुट्टियों के चलते यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए कीर्तिमान स्थापित करेगी.

---विज्ञापन---
First published on: Nov 05, 2026 06:29 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो