Nushrratt Bharuccha: बॉलीवुड अदाकारा नुसरत भरूचा हाल ही में बाली में एक हादसे का शिकार हो गईं. रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस की रीढ़ की हड्डी फ्रैक्चर हो गई, जिसके बाद उन्हें बैठने और खड़े होने में मुश्किल हो रही है. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को बाली से मुंबई ले आने का वीडियो भी सामने आया था. वहीं अब नुसरत ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक फोटो शेयर कर खुद को लेकर अपडेट शेयर किया है.
हादसे के बाद नुसरत की पहली पोस्ट
हाल ही में नुसरत भरूचा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की. इस फोटो में एक खास मेडिकल चेयर नजर आ रही है, जिसे नुसरत के लिए खासतौर पर तैयार किया गया है. फोटो शेयर करते हुए नुसरत ने एक प्रेरणादायक कैप्शन भी लिखा. एक्ट्रेस ने लिखा, ‘मैं हमेशा से डूबते सूरज को देखने के पीछे भागती रही हूं, लेकिन अब मेरा नजरिया बदल गया है. लेकिन, पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त.’

बाली ट्रिप के दौरान हुआ हादसा
बता दें हाल ही में एक्ट्रेस नुसरत भरूचा बाली में एक हादसे का शिकार हो गईं थीं. बताया जा रहा है कि हादसे में एक्ट्रेस की रीढ़ की हड्डी फ्रैक्चर हो गई. हादसे के बाद बाली से एक्ट्रेस को मुंबई ले जाया गया है और फिलहाल मुंबई के एक अस्पताल में उनका का इलाज चल रहा है. मुंबई आने के बाद एक्ट्रेस के कई वीडियोज भी सामने आए थे, जिसमें उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर देखा गया था.
टाइगर श्रॉफ संग वापसी करेंगी नुसरत भरुचा?
बात करें नुसरत भरूचा के करियर की तो एक्ट्रेस दो दशक से इंडस्ट्री में काम कर रही हैं. आने वाले दिनों में एक्ट्रेस कई बड़ी का भी हिस्सा हैं. वो जल्द ही टाइगर श्रॉफ के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाली हैं. ये पहली बार होगा जब एक्ट्रेस टाइगर श्रॉफ के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखेंगी. हालांकि, अभी फिल्म को लेकर कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है.