Tuesday, 25 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Dipika Kakar को लिवर कैंसर सर्जरी के बाद सताया नया डर, इमोशनल हो फैंस संग शेयर किया दर्द

Dipika Kakar Health Updates: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की हाल ही में लिवर कैंसर की सर्जरी हुई है। एक्ट्रेस को अब नया डर सता रहा है। वहीं एक्ट्रेस ने फैंस के साथ अपने दर्द को बयां किया है।

Edited By : Himani Sharma | Updated: Jun 11, 2025 14:21
Share :

Dipika Kakar Health Updates: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की हाल ही में लिवर कैंसर की सर्जरी हुई है। वहीं वो अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। हाल ही में पति और एक्टर शोएब इब्राहिम ने अपने व्लॉग में फैंस से दीपिका को रूबरू करवाया था। सर्जरी के बाद पहली बार दीपिका अपने फैंस से बातचीत करती नजर आई थीं, लेकिन उनके चेहरे पर दर्द साफ दिखाई दिया। एक्ट्रेस ने फैंस को अपनी हेल्थ अपडेट देते हुए नए डर के बारे में भी बताया।

फैंस के साथ बयां किया दर्द

एक्ट्रेस ने फैंस से बात करते हुए कहा कि सर्जरी के बाद टांकों की चिंता सता रही है। क्योंकि खांसते हुए भी मुझे बहुत दर्द होता है, मुझे डर लगा रहता है कि कहीं ये टांके खुल ना जाएं। इसलिए मैं आप लोगों से ज्यादा बात नहीं कर पाऊंगी। जब मैं पूरी तरह से ठीक हो जाऊंगी तो आप लोगों से बात करूंगी। बता दें एक्ट्रेस अब आईसीयू से बाहर आ गई हैं और नॉर्मल वॉर्ड में शिफ्ट हो गई हैं। वहीं उनकी तबीयत में भी सुधार है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: सर्जरी के बाद Dipika Kakar का पहला वीडियो आया सामने, इमोशनल हो बताया कैसी है तबीयत?

First published on: Jun 11, 2025 02:21 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola