Tuesday, 25 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

23 साल की फेमस सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर छवि वार्ष्णेय की सड़क हादसे में मौत, मां का भी हुआ निधन

Chhavi Varshney Death: उज्जैन महाकाल के दर्शन करने जा रहीं हाथरस की चर्चित 23 साल की यू-ट्यूबर छवि वार्ष्णेय और उनकी मां की भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई है. इस घटना से उनके परिवार में शोक की लहर है.

chhavi varshney death road accident
23 साल की फेमस यू-ट्यूबर छवि वार्ष्णेय और उनकी मां की भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई.

Chhavi Varshney Death: मध्य प्रदेश से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने जा रहीं हाथरस की फेमस 23 वर्षीय यू-ट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर छवि वार्ष्णेय और उनकी मां की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई. मंगलवार सुबह कार और ट्रक के बीच हुई आमने-सामने की भीषण भिड़ंत में मां-बेटी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. इस दर्दनाक घटना की खबर मिलते ही उनके परिवार में मातम छा गया है.

उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर हुआ हादसा

यह दर्दनाक हादसा मंगलवार की सुबह उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर रामाखेड़ी गांव के पास पेश आया. छवि वार्ष्णेय अपने परिवार के साथ कार में सवार होकर महाकाल मंदिर जा रही थीं, तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयानक थी कि छवि और उनकी मां की ऑन द स्पॉट मौत हो गई, जबकि गाड़ी में मौजूद अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

---विज्ञापन---

महाकाल दर्शन के लिए निकला था परिवार

मृतक छवि वार्ष्णेय का परिवार उत्तर प्रदेश के हाथरस जंक्शन स्थित महौ खास गांव का रहने वाला है. परिजनों के मुताबिक, छवि सोमवार देर रात अपने माता-पिता के साथ कार से मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर के दर्शन के लिए रवाना हुई थी, लेकिन रास्ते में ही यह दुखद दुर्घटना घट गई. घटना की सूचना मिलते ही परिजन एमपी के लिए रवाना हो गए हैं.

7 लाख से ज्यादा थे सब्सक्राइबर्स

छवि के चचेरे भाई सचिन वार्ष्णेय ने बताया कि छवि बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल थीं. साल 2021 में उन्होंने अपना यूट्यूब (YouTube) चैनल शुरू किया था. शुरुआत में डेली लाइफ व्लॉग्स बनाने के बाद वे ऑनलाइन गेमिंग वीडियोज बनाने लगीं. उनकी बढ़ती लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यूट्यूब पर उनके 7 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स और इंस्टाग्राम पर 1 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे.

---विज्ञापन---

परिवार में छाया गहरा मातम

छवि के पिता श्यामलाल गांव में ही एक किराने की दुकान चलाते हैं. उन्होंने अपनी बेटी के पैशन और डिजिटल क्रिएशन के सपने को हमेशा सपोर्ट किया. महज 23 साल की उम्र में छवि ने डिजिटल दुनिया में अपनी पहचान बना ली थी. अचानक हुए इस हादसे में मां और बेटी दोनों को खो देने से पूरा परिवार बुरी तरह टूट गया है.

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने छवि और उनकी मां सारिका के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर ट्रैफिक क्लियर कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

---विज्ञापन---
First published on: Aug 25, 2026 09:56 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola