Tuesday, 25 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

सर्जरी के बाद Dipika Kakar का पहला वीडियो आया सामने, इमोशनल हो बताया कैसी है तबीयत?

Dipika Kakar Health Update: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ का सर्जरी के बाद पहला वीडियो सामने आया है। एक्ट्रेस ने हॉस्पिटल के बेड से इमोशनल होकर अपनी हेल्थ अपडेट फैंस के साथ शेयर की है। व्लॉग में उनके पति और एक्टर शोएब इब्राहिम भी साथ में नजर आए।

Photo Credit- Instagram

Dipika Kakar Health Update: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की हाल ही में लिवर कैंसर के लिए सर्जरी हुई है। उनकी सर्जरी लगभग 14 घंटों तक चली। अब वो आईसीयू से बाहर हैं। वहीं पति शोएब इब्राहिम ने सर्जरी के बाद पहली बार व्लॉग में एक्ट्रेस की झलक दिखाई। जिसमें एक्ट्रेस ने अपने फैंस के साथ अपनी हेल्थ अपडेट भी शेयर की। अपडेट्स देते-देते एक्ट्रेस काफी इमोशनल हो गईं। एक्ट्रेस ने अपने फैंस को उनके लिए दुआ करने के लिए धन्यवाद भी कहा। तो चलिए जानते हैं दीपिका और शोएब ने व्लॉग में और क्या कुछ कहा?

यह भी पढ़ें: क्या प्रेग्नेंट हैं रवि मोहन की रूमर्ड गर्लफ्रेंड? वायरल खबरों पर सिंगर ने तोड़ी चुप्पी

---विज्ञापन---

शोएब ने दीपिका संग बनाया व्लॉग

व्लॉग में देखने को मिला कि शोएब इब्राहिम अपनी पत्नी दीपिका के लिए खाने की टेबल लगाते नजर आए। वहीं दीपिका की गर्दन में एक बैंडेज भी लगी हुई थी। शोएब ने दीपिका की हेल्थ अपडेट देते हुए बताया कि अब वो चलने-फिरने लगी हैं। हालांकि अभी अस्पताल में ही हैं लेकिन उनकी हालत में पहले से कहीं ज्यादा सुधार है। शोएब ने बताया कि एक्ट्रेस तीन दिन आईसीयू में रहीं और वो आईसीयू के नाम से ही काफी घबरा गई थीं।

---विज्ञापन---

क्या बोलीं दीपिका?

वहीं इसके बाद शोएब ने कैमरा दीपिका की ओर घुमा दिया। इसके बाद दीपिका ने व्लॉग में कहा कि वैसे कुछ है नहीं है ज्यादा बोलने के लिए और वो इमोशनल हो गईं। इसके बाद उन्होंने कहा कि फैंस को मेरे लिए दुआ मांगने के लिए धन्यवाद। अस्पताल में भी स्टाफ और यहां आए हुए मरीजों के परिजन मेरे लिए दुआ करते नजर आए। उन्होंने मुझे आकर बोला कि मैम आप जल्द ठीक हो जाएंगी। ये देखकर काफी अच्छा लगा। अब मैं बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं और रिकवरी भी अच्छे से हो रही है।

14 घंटे चली थी सर्जरी

बता दें शोएब ने एक्ट्रेस की सर्जरी के बाद व्लॉग जारी कर हेल्थ अपडेट दी थी। उन्होंने बताया था कि सर्जरी के दौरान दीपिका गॉल ब्लैडर और लीवर का थोड़ा सा हिस्सा उनके शरीर से अलग कर दिया गया है। ट्यूमर को भी अच्छे से निकाल दिया गया है। वहीं दीपिका की सर्जरी तकरीबन 14 घंटे तक चली थी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: CID को डॉ. सालुंखे ने कहा अलविदा, खत्म हुआ एक्टर नरेंद्र गुप्ता का सफर

First published on: Jun 10, 2025 07:26 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola