Thursday, 27 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Awarapan 2 Vs Batwara 1947 Collection: मंगलवार को ‘आवारापन 2’ के कलेक्शन में हुआ इजाफा, ‘बटवारा 1947’ का हाल बेहाल

Awarapan 2 Vs Batwara 1947 Collection: बॉक्स ऑफिस पर 12वें दिन इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' के कलेक्शन में फिर सुधार दर्ज किया गया है. वहीं सनी देओल की 'बंटवारा 1947' की कमाई में कोई खास तेजी देखने को नहीं मिली है.

Awarapan 2 Vs Batwara 1947 Box Office Collection day 12
सोमवार के मुकाबले मंगलवार को ‘आवारापन 2’ और ‘बटवारा 1947’ के कलेक्शन में इजाफा दिखा है.

Awarapan 2 Vs Batwara 1947 Collection: बॉक्स ऑफिस पर एक-साथ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) और सनी देओल की ‘बटवारा 1947’ (Batwara 1947) के बीच मुकाबला अब 12वें दिन (दूसरे मंगलवार) में पहुंच गया है. सोमवार की गिरावट के बाद मंगलवार को ‘आवारापन 2’ की कमाई में एक बार फिर उछाल देखने को मिला है और फिल्म का कुल कलेक्शन 141 करोड़ के पार पहुंच गया है. वहीं दूसरी तरफ सनी देओल की ‘बटवारा 1947’ का संघर्ष जारी है. आइए जानते हैं मंगलवार को दोनों फिल्मों का कुल कलेक्शन कितना हुआ है…

मंगलवार को ‘आवारापन 2’ की ग्रोथ

सोमवार की सुस्ती के बाद मंगलवार (12वें दिन) को इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर वापसी की. सैकनिल्क के डेटा के मुताबिक, शाम 7 बजे तक फिल्म ने 2.59 करोड़ रुपये का नेट बिजनेस किया. इस शानदार बढ़त के साथ भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन अब 141.59 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

---विज्ञापन---

‘बटवारा 1947’ का सुस्त कारोबार

राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी सनी देओल की पीरियड-ड्रामा फिल्म ‘बटवारा 1947’ का प्रदर्शन 12वें दिन भी काफी ठंडा रहा. मंगलवार को शाम 7 बजे तक यह फिल्म सिर्फ 33 लाख रुपये ही बटोर सकी. इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 37.48 करोड़ रुपये पर पहुंच पाई है.

करियर की सबसे सफल फिल्म

नितिन कक्कड़ द्वारा निर्देशित ‘आवारापन 2’ अब इमरान हाशमी के पूरे सिने करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ब्लॉकबस्टर फिल्म बन चुकी है. 100 करोड़ का आंकड़ा बहुत पहले पार कर चुकी यह फिल्म थिएटर्स में मजबूती से टिकी हुई है. फिल्म में दिशा पाटनी और शबाना आजमी के अभिनय की भी काफी सराहना हो रही है.

---विज्ञापन---

50 करोड़ से काफी पीछे ‘बटवारा’

भारत-पाकिस्तान विभाजन के गंभीर और संवेदनशील मुद्दे पर बनी होने के बावजूद ‘बटवारा 1947’ दर्शकों को थिएटर्स तक लाने में असमर्थ रही है. रिलीज के 12 दिन बीत जाने के बाद भी यह फिल्म अपने 50 करोड़ रुपये के बजट आंकड़े को छूने के लिए संघर्ष कर रही है और इसकी कमाई लाखों में सिमट कर रह गई है.

‘टॉक्सिक’ के तूफान से खतरा

बॉक्स ऑफिस पर इन दोनों फिल्मों का सफर अब अंतिम पड़ाव पर नजर आ रहा है. कन्नड़ सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड एक्शन थ्रिलर ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है. ‘टॉक्सिक’ के आते ही ‘आवारापन 2’ और ‘बटवारा 1947’ दोनों के शोज और स्क्रीन्स में भारी कटौती होना तय माना जा रहा है.

---विज्ञापन---

First published on: Aug 25, 2026 08:12 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola