‘बदो बदी’ गाने से इंटरनेट पर तहलका मचाने वाले पाकिस्तानी सिंगर चाहत फतेह अली खान एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार उनके किसी गाने ने नहीं, बल्कि एक खतरनाक स्टंट ने लोगों का ध्यान खींचा है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें चाहत अली खान एक स्टंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं, पहले तो मुस्कुराते हुए वो करतब करते नजर आते हैं, लेकिन फिर उनके चेहरे पर अचानक आग की लपटे नजर आने लगती है, जिसे वो आनन-फानन में बुझाते दिखाई देते हैं, यह वीडियो देखने के बाद लोगों को उनकी चिंता सता रही है.
चाहत फतेह अली खान के चेहरे पर कैसे लगी आग?
वायरल वीडियो में चाहत फतेह अली खान एक हाथ में जलता हुआ लाइटर पकड़े नजर आते हैं. इसके बाद वह दूसरे हाथ में मौजूद लाइटर को मुंह से तोड़ने जैसी हरकत करते हैं. इसी दौरान अचानक आग भड़क उठती है और लपटें उनके चेहरे तक पहुंच जाती हैं. कुछ ही पलों में उनका चेहरा आग से घिरा दिखाई देता है.
वीडियो देख लोगों के उड़े होश
यह नजारा देखकर किसी के भी होश उड़ सकते हैं. हालांकि, चाहत तुरंत खुद को संभालते नजर आते हैं. वीडियो में उन्हें गंभीर चोट लगती हुई दिखाई नहीं देती, लेकिन यह स्टंट कितना खतरनाक था. इसका अंदाजा वीडियो देखकर लगाया जा सकता है.
वीडियो पर लोगों के मजेदार रिएक्शन
चाहत का यह वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने तरह-तरह के कमेंट करने शुरू कर दिए. एक यूजर ने लिखा, ‘आय हाय ओए होए, ये क्या देख लिया.’ वहीं दूसरे ने मजाक में कहा, ‘ये तो बदो बदी हो गया.’ एक अन्य यूजर ने उनके बालों को लेकर तंज कसते हुए लिखा, ‘इसलिए आगे के बाल गायब हैं.’ वहीं एक शख्स ने कमेंट किया, ‘मौत को छूकर टक से वापस आ गया.’
वीडियो पर यूजर्स का दावा
हालांकि, वीडियो की असलियत पर भी सवाल उठ रहे हैं. कुछ यूजर्स का दावा है कि यह AI से तैयार किया गया वीडियो हो सकता है, जिसमें किसी दूसरे व्यक्ति के वीडियो पर चाहत का चेहरा लगाया गया है. फिलहाल इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.
‘बदो बदी’ से मिली थी इंटरनेट पर पहचान
चाहत फतेह अली खान अपने अनोखे गाने और अंदाज के लिए जाने जाते हैं. उनका गाना ‘बदो बदी’ सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था और मीम्स की दुनिया में उनकी अलग पहचान बन गई थी. इस गाने को यूट्यूब पर करीब 28 मिलियन व्यूज मिले थे, हालांकि कॉपीराइट विवाद के बाद इसे प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया.