Entertainment News Live In Hindi: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘कॉकटेल 2’ अपनी रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. 19 मार्च को सिनेमाघरों में आने वाली इस फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म अब तक 69 हजार से ज्यादा टिकटें बेचकर 4.58 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है. इस एडवांस बुकिंग में सबसे शानदार रिस्पॉन्स दिल्ली-एनसीआर और मुंबई से मिल रहा है. साल 2012 की सुपरहिट फिल्म ‘कॉकटेल’ के इस सीक्वल से फैंस को काफी उम्मीदें हैं.
मशहूर अभिनेता अरविंद स्वामी और एक्ट्रेस सारा अर्जुन का आज जन्मदिन
आज (18 जून) साउथ और बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर अभिनेता अरविंद स्वामी और जानी-मानी युवा एक्ट्रेस सारा अर्जुन का जन्मदिन है. अरविंद स्वामी ने कई बेहतरीन फिल्मों से अपनी खास पहचान बनाई है. वहीं, सारा अर्जुन ने भी बचपन से ही एक्टिंग में एक्टिव हैं. सारा अर्जुन ने ‘धुरंधर’और ‘धुरंधर 2’ में जो धांसू एक्टिंग की, उसके चलते वो काफी सुर्खियों में रहती हैं.
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Main Vaapas Aaunga vs Bharat Bhhagya Viddhaata Collection)
12 जून को रिलीज हुई कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ और दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आऊंगा’ ने सिनेमाघरों में अपने छह दिन पूरे कर लिए हैं. बॉक्स ऑफिस क्लैश में दिलजीत दोसांझ की फिल्म ₹10.05 करोड़ की कुल कमाई के साथ कंगना की फिल्म (₹6.10 करोड़) पर भारी पड़ती नजर आ रही है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…
Related