बिग बॉस 20 के घर में इन दिनों ड्रामा अपने पूरे शबाब पर है। कभी कंटेस्टेंट्स के बीच दोस्ती देखने को मिल रही है, तो कभी छोटी-सी बात पर ऐसा बवाल मच रहा है कि पूरा घर अखाड़ा बन जाता है। अब भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे और सिंगर काजी तौकीर खान के बीच हुई जबरदस्त बहस ने घर का माहौल गरमा दिया है। दरअसल, एक टास्क के दौरान काजी तौकीर और आसिफ खान के बीच बहस शुरू हुई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि घरवालों को बीच-बचाव करना पड़ा। काजी पर लड़कियों के साथ फिजिकल होने और धक्का-मुक्की करने के आरोप लगे, जिसे लेकर आम्रपाली दुबे भी भड़क गईं। उन्होंने काजी को जमकर खरी-खोटी सुनाई और कहा, “हद में रह तू।” इतना ही नहीं, आम्रपाली ने काजी को घर की सबसे ज्यादा नेगेटिव एनर्जी वाला कंटेस्टेंट तक बता दिया। गुस्से में आम्रपाली ने यहां तक कह दिया, “मैं इसकी जिंदगी हराम कर दूंगी।” उनके इस बयान ने घर का माहौल और गर्म कर दिया। इसके बाद आम्रपाली की बहस यंग डीएसए से भी हो गई। यंग ने उनकी बात पर सवाल उठाते हुए कहा कि लड़कों को लेकर इस तरह की बातें करना सही नहीं है। हालांकि आम्रपाली ने सफाई दी कि उनका निशाना सिर्फ काजी के व्यवहार पर था। वहीं काजी ने साफ कहा कि वह बिग बॉस के घर में नाम कमाने आए हैं। अब देखना होगा कि दोनों की ये जुबानी जंग आगे क्या नया मोड़ लेती है।
---विज्ञापन---
आग-बबूला हुई मशहूर एक्ट्रेस! दे डाली जिंदगी हराम करने की धमकी! फिर बिगड़ गया घर का माहौल!
बिग बॉस 20 के घर में टास्क के दौरान काजी तौकीर और आसिफ खान के बीच जमकर बहस हुई। काजी पर धक्का-मुक्की के आरोप लगे, जिस पर आम्रपाली दुबे भड़क गईं। उन्होंने काजी को हद में रहने की चेतावनी देते हुए उन्हें घर की सबसे नेगेटिव एनर्जी वाला कंटेस्टेंट बताया और कहा, “मैं इसकी जिंदगी हराम कर दूंगी।” इसके बाद आम्रपाली की यंग डीएसए से भी बहस हुई। वहीं काजी ने कहा कि वह घर में नाम कमाने आए हैं।
First published on: Sep 10, 2026 12:57 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola