टीवी की लोकप्रिय एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने अपनी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। ‘भाभीजी घर पर हैं’ से घर-घर में पहचान बनाने वाली शिल्पा अब मुंबई की भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर कर्जत में सुकून भरे दिन बिता रही हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि वह अपना ज्यादातर समय अपने फार्म हाउस पर बिताती हैं, जिसे उन्होंने खुद अपनी मेहनत और क्रिएटिविटी से तैयार किया है। शिल्पा के मुताबिक, फार्म हाउस सिर्फ उनका घर नहीं बल्कि उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि इस प्रोजेक्ट में वह इंजीनियर, आर्किटेक्ट और मजदूर, तीनों की भूमिका निभा चुकी हैं। डिजाइन से लेकर निर्माण तक हर फैसले में उनकी अहम भागीदारी रही है। ग्लैमरस लाइफस्टाइल से दूर शिल्पा को अब खेती-किसानी में सुकून मिलता है। उन्होंने बताया कि खेतों में काम करते समय कई बार चोट भी लग जाती है, लेकिन उन्हें इस जिंदगी से बेहद प्यार है। उनके लिए यह सिर्फ मेहनत नहीं, बल्कि खुशी और संतुष्टि का नया रास्ता बन चुका है।
---विज्ञापन---
Shilpa Shinde Quits City Rush, Embraces Farming at 48। ‘अंगूरी’ भाभी ने सुनाई खुशखबरी! जानिए सबकुछ
48 साल की शिल्पा शिंदे ने मुंबई की भागदौड़ छोड़कर कर्जत में सुकून भरी जिंदगी चुन ली है। 'भाभीजी घर पर हैं' फेम एक्ट्रेस अब अपने ड्रीम फार्म हाउस पर समय बिताती हैं, जिसे उन्होंने खुद डिजाइन किया है। खेती-किसानी में उन्हें खुशी मिलती है और वह इसे अपनी नई शुरुआत और असली सुकून मानती हैं।
First published on: Jun 02, 2026 05:25 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola