टीवी के लोकप्रिय अभिनेता बरुण सोबती हाल ही में फराह खान के एक व्लॉग में नजर आए, जिसके बाद उनकी सेहत को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई। व्लॉग में फराह खान अपने कुक दिलीप के साथ बरुण और उनकी पत्नी पश्मीन मनचंदा के घर पहुंची थीं। इस दौरान बरुण पहले की तुलना में काफी दुबले नजर आए, वहीं उनकी धीमी चाल और बातचीत के दौरान शब्दों को लेकर हिचकिचाहट ने फैंस का ध्यान खींचा। बरुण की हालत देखकर फराह खान ने भी चिंता जताई और पूछा कि आखिर वह इतने कमजोर कैसे हो गए। बातचीत के दौरान बरुण ने बताया कि वह बहुत कम खाते हैं। इस पर उनकी पत्नी पश्मीन ने खुलासा किया कि बरुण कई बार 16 से 17 घंटे तक बिना ठीक से खाना खाए रहते हैं। यह सुनकर फराह भी हैरान रह गईं। व्लॉग के सामने आने के बाद फैंस लगातार बरुण की हेल्थ को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं।
---विज्ञापन---
Farah Khan Worried for Barun Sobti? एक्टर की हालत देख दंग फैंस! बीवी ने झटपट संभाली बात! जानिए सबकुछ
फराह खान के हालिया व्लॉग में बरुण सोबती की बदली हुई हालत देखकर फैंस चिंतित हो गए। एक्टर पहले से काफी दुबले नजर आए और उनकी धीमी चाल ने लोगों का ध्यान खींचा। बातचीत में बरुण ने बताया कि वह बहुत कम खाते हैं। वहीं उनकी पत्नी पश्मीन ने खुलासा किया कि वह कई बार 16-17 घंटे तक बिना ठीक से खाना खाए रहते हैं।
First published on: Jun 20, 2026 01:59 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola