Saturday, 20 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Cocktail OTT Release: सिनेमाघरों के बाद OTT पर कब और कहां देख सकेंगे शाहिद-कृति और रश्मिका की तिगड़ी, यहां जानें पूरी डिटेल्स

Cocktail OTT Release: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'कॉकटेल 2' ने 19 जून को सिनेमाघरों में शानदार शुरुआत की है. होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है. वहीं, इस फिल्म के ओटीटी प्लेटफॉर्म की जानकारी सामने आ गई है.

---विज्ञापन---

Cocktail 2
Cocktail 2

Cocktail OTT Release: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कॉकटेल 2’ 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है और इसे मैडॉक फिल्म्स और लव फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है. यह साल 2012 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘कॉकटेल’ का सीक्वल है. रिलीज के पहले ही दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है. अब सिनेमाघरों में रिलीज के बाद दर्शकों को इसकी ओटीटी रिलीज का इंतजार है. हर कोई जानना चाहता है कि यह किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी. आइए जानते हैं.

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी ‘कॉकटेल 2’

सिनेमाघरों में रिलीज के बाद ‘कॉकटेल 2’ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. फिल्म के ओटीटी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की जानकारी इसकी रिलीज के साथ ही सामने आ गई थी. हालांकि, इसकी ओटीटी रिलीज की आधिकारिक तारीख अभी तक घोषित नहीं की गई है. आमतौर पर बॉलीवुड फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने के करीब आठ सप्ताह बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होती हैं.

---विज्ञापन---

कॉकटेल 2′ को मिला मिक्स रिएक्शन

अगर ‘कॉकटेल 2’ को मिल रहे रिव्यू की बात करें, तो इसे दर्शकों और क्रिटिक्स से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है. कुछ लोगों का मानना है कि साल 2012 में रिलीज हुई ‘कॉकटेल’ आज भी इसके सीक्वल से बेहतर है. वहीं, कई दर्शकों ने फिल्म की जमकर तारीफ की है. उनका कहना है कि फिल्म की स्टार कास्ट, संगीत, लोकेशंस और विजुअल प्रेजेंटेशन काफी शानदार हैं. इसके अलावा शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की एक्टिंग को भी खूब सराहा जा रहा है. मूल फिल्म ‘कॉकटेल’ के किरदारों को दोहराने के बजाय इस नई तिकड़ी ने अलग अंदाज और नई एनर्जी के साथ अपनी छाप छोड़ी है. तीनों कलाकारों के बीच शानदार केमिस्ट्री भी देखने को मिली है.

ओपनिंग डे पर ‘कॉकटेल 2’ ने कमाए इतने करोड़

बता दें कि ‘कॉकटेल 2’ शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्मों में सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल करने वाली फिल्म बन गई है. साल 2024 में रिलीज हुई ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ की सफलता के बाद उनकी कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित नहीं हुई. साल 2025 में रिलीज हुई ‘देवा’ भी कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी. वहीं, 2026 में आई ‘ओ रोमियो’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कलेक्शन किया, लेकिन सुपरहिट साबित नहीं हुई. हालांकि, ‘कॉकटेल 2’ ने रिलीज के पहले दिन से ही शानदार शुरुआत की है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने ओपनिंग डे पर 13.50 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- क्या करती हैं अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा? 31,000 करोड़ की कंपनी में एंट्री से पहले पापा ने रखी थी ये शर्त

---विज्ञापन---
First published on: Jun 20, 2026 02:36 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola