Home/E24 News/Entertainment News Live: हीरो हीरोइन के अफेयर पर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने खोले राज, तो जेनेलिया डिसूजा का आया बयान, बोलीं 'मैं लकी हूं…'
Entertainment News Live: हीरो-हीरोइन के अफेयर पर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने खोले राज, तो जेनेलिया डिसूजा का आया बयान, बोलीं-‘मैं लकी हूं…’
Entertainment News Live In Hindi: 'लॉक अप 2' के प्रीमियर में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अभिनेता के अफेयर को लेकर बयान दिया, जिसके बाद रितेश देशमुख ने इशारों में ऐसी बातों से साफ इनकार कर दिया. रितेश के इस रिएक्शन पर उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए उनके लिए प्यार भरा मैसेज लिखा है. वेलकम टू द जंगल ने बॉक्स ऑफिस पर तीन दिनों में शानदार कलेक्शन कर लिया है और दूसरी ओर कॉकटेल 2 ने भी रविवार को ठीक-ठाक कमाई की है.
Entertainment News Live: गोविंदा की पत्नी हाल ही में फराह खान और रितेश देशमुख द्वारा होस्ट किए जा रहे रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ में पहुंची हैं. इस शो में वह बतौर कंटेस्टेंट पहुंची हैं और शनिवार को शो का प्रीमियर रखा गया था, जिसके दौरान सुनीता ने गोविंदा के अफेयर को लेकर बात की. उन्होंने कहा था कि हीरो हीरोइन के अफेयर होते हैं और ये कोई बड़ी बात नहीं है. सुनीता के इस बयान के बाद अब रितेश देशमुख की पत्नी और एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा ने रिएक्ट किया है.
दरअसल,लॉक अप 2 के प्रीमियर के दौरान सुनीता आहूजा ने गोविंदा के अफेयर को लेकर हैरान करने वाला बयान दिया था. इस बयान पर फराह ने रितेश देशमुख से इशारों में पूछा था, जिसके बाद रितेश ने गर्दन हिलाते हुए इनकार किया था. यानी कि उन्होंने अफेयर की बातों को खारिज कर दिया था. वहीं, इसके बाद अब रितेश देशमुख की पत्नी ने उनके इस रिएक्शन पर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. जिसमें सुनीता आहूजा का बयान दिखाया गया और उसके बाद उस वीडियो पर जेनेलिया ने कैप्शन में लिखा, ” तुम बहुत प्यार हो रितेश, मैं लकी हूं.” जेनेलिया का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
---विज्ञापन---
बता दें कि जेनेलिया और रितेश देशमुख बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर जोड़ी में से एक हैं. दोनों की शादी 2012 में रीति रिवाजों से हुई थी और उससे पहले दोनों ने कई सालों तक एक दूसरे को डेट किया है. कपल के दो बच्चे हैं.
वेलकम टू द जंगल ने तीसरे दिन किया इतना कलेक्शन
अक्षय कुमार स्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल सिनेमाघरों में 26 जून को रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने रिलीज के तीन दिनों में 50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने रविवार को 24.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 63.75 करोड़ रुपये पहुंच गया है, जबकि दुनियाभर में इसकी कमाई 93.20 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.
---विज्ञापन---
कॉकटेल 2 कलेक्शन
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, कॉकटेल 2 ने रिलीज के 10वें दिन 4.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 26 प्रतिशत रही और इसके 3,979 शो चले. इसके साथ ही भारत में 10 दिनों के भीतर फिल्म का नेट कलेक्शन 83.15 करोड़ रुपये पहुंच गया है, जबकि दुनियाभर में इसकी कमाई 126.85 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है..एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…
10:33 (IST) 29 Jun 2026
Entertainment Live News: 9 साल का गैप, पहली मुलाकात में हुआ इश्क, ऐसे शुरू हुई थी गौरव और आकांक्षा की लव स्टोरी
गौरव खन्ना की पत्नी और अभिनेत्री आकांक्षा चमोला इन दिनों अपनी निजी जीवन को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिनेत्री ने 'लॉक अप 2' में खुलासा किया कि वह और गौरव पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और जल्द ही तलाक लेने वाले हैं. आकांक्षा के इस खुलासे ने सभी को हैरान कर दिया. लेकिन क्या आप जानते हैं कि शादी के करीब 10 साल बाद अलग होने की खबरों के बीच इस कपल की प्रेम कहानी कैसे शुरू हुई थी? आइए जानते हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर...
09:14 (IST) 29 Jun 2026
Entertainment Live News: 'कॉकटेल 2' से आगे निकली 'मैं वापस आऊंगा', जानें संडे कलेक्शन
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'मैं वापस आऊंगा' ने 17 दिनों में भारत में 46.30 करोड़ रुपये का कुल नेट कलेक्शन कर लिया है, जबकि दुनियाभर में इसकी कमाई 70.88 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. हालांकि रविवार के दिन फिल्म ने कॉकटेल 2 से ज्यादा का कलेक्शन किया है. यहां पढ़ें पूरी खबर...
Related
First published on: Jun 29, 2026 09:10 AM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.