Friday, 3 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

कैंसर से जंग..बेटे की चिंता ! Ruhaan के आंसुओं से टूटीं Dipika Kakar, लाड़ले के लिये तड़पे Shoaib !

टीवी के लोकप्रिय कपल शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ इस समय अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। साल 2025 में लिवर कैंसर का पता चलने के बाद से दीपिका लगातार इलाज करा रही हैं।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Jul 3, 2026 15:59
Share :
Dipika Kakkar-Shoaib Ibrahim

टीवी के लोकप्रिय कपल शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ इस समय अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। साल 2025 में लिवर कैंसर का पता चलने के बाद से दीपिका लगातार इलाज करा रही हैं। कैंसर के साथ-साथ उन्हें अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है, जिसका असर अब उनके दो साल के बेटे रूहान पर भी साफ दिखाई देने लगा है। अपने लेटेस्ट व्लॉग में शोएब इब्राहिम ने दीपिका की हेल्थ अपडेट साझा करते हुए बताया कि वह उनके दूसरे इम्यूनोथेरेपी इन्फ्यूजन के लिए अस्पताल जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इलाज के दौरान उन्हें दीपिका को अस्पताल में छोड़कर घर लौटना पड़ेगा ताकि वह बेटे रूहान के साथ रह सकें। शोएब ने बताया कि दीपिका का दूसरा इन्फ्यूजन शुरू हो चुका है और फिलहाल उनका पूरा ध्यान इलाज पर है। इसी दौरान शोएब ने बेटे रूहान की मानसिक स्थिति का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि पिछले एक महीने में रूहान ज्यादातर समय अपनी मां दीपिका के साथ रहा है। लेकिन लगातार इलाज और अस्पताल के चक्कर के कारण अब वह काफी चिड़चिड़ा हो गया है। शोएब ने कहा कि अगर दीपिका का इन्फ्यूजन रात तक चलता है तो वह अस्पताल से वापस घर जाकर रूहान के साथ समय बिताएंगे, ताकि उसे अकेलापन महसूस न हो। लगातार चल रहे इलाज और परिवार पर आए इस कठिन समय का असर केवल दीपिका और शोएब पर ही नहीं, बल्कि छोटे रूहान पर भी पड़ रहा है। ऐसे में पूरा परिवार इस मुश्किल दौर का सामना हिम्मत और सकारात्मक सोच के साथ कर रहा है।

First published on: Jul 03, 2026 03:59 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola