Wednesday, 5 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘लॉकअप 2’ से बाहर आते ही आकांक्षा चमोला ने गौरव संग तलाक पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘शादी पर…’

लॉक अप 2 से बाहर आते ही आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना संग तलाक की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए हैरान करने वाले खुलासे किए हैं.

‘लॉक अप 2’ का ग्रैंड फिनाले शुरू होने से पहले ही शो से बाहर हुईं आकांक्षा चमोला एक बार फिर सुर्खियों में हैं. शो से बाहर आते ही उन्होंने अपने और एक्टर गौरव खन्ना के रिश्ते को लेकर खुलकर बात की. खासतौर पर तलाक की खबर को लेकर सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग का उन्होंने बेबाक अंदाज में जवाब दिया.

आकांक्षा का खुलासा

दरअसल, जब आकांक्षा ने ‘लॉक अप 2’ में एंट्री की थी, तभी उन्होंने अपने जीवन का सबसे बड़ा राज सबके सामने रखा था. उन्होंने बताया था कि वह और गौरव खन्ना पिछले करीब एक साल से अलग रह रहे हैं और दोनों ने तलाक लेने का फैसला कर लिया है. इस खुलासे ने फैंस को हैरान कर दिया था. वजह यह थी कि इससे पहले दोनों कई मौकों पर साथ नजर आए थे. ‘बिग बॉस 19’ के दौरान भी दोनों की शानदार बॉन्डिंग देखने को मिली थी. सोशल मीडिया पर उनके वीडियो और व्लॉग्स भी खूब पसंद किए जाते थे.

---विज्ञापन---

गौरव पर कही ये बात

यही कारण रहा कि कई लोगों ने आकांक्षा पर आरोप लगाया कि उन्होंने शो की पॉपुलैरिटी बढ़ाने के लिए अपने निजी रिश्ते का इस्तेमाल किया. अब शो से बाहर आने के बाद उन्होंने इन सभी आरोपों का जवाब दिया है. मीडिया से बातचीत में आकांक्षा ने कहा कि कोई भी महिला सिर्फ टीआरपी या पब्लिसिटी के लिए पूरे देश के सामने अपने तलाक जैसी निजी बात शेयर नहीं करेगी. उन्होंने कहा कि अगर किसी को उनकी बात पर भरोसा नहीं है, तो वह उनके घर आकर उनकी लीगल टीम से भी बात कर सकता है. उनके मुताबिक, यह कोई कहानी या ड्रामा नहीं बल्कि उनकी जिंदगी की सच्चाई है.

तलाक पर एक्ट्रेस

आकांक्षा ने आगे बताया कि जब वह ‘लॉक अप 2’ में गई थीं, उससे पहले ही दोनों की लीगल टीम तलाक की प्रॉसेस पर काम कर रही थी. अब सिर्फ कानूनी दस्तावेजों पर साइन होने बाकी हैं. बाकी सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं. उन्होंने यह भी याद दिलाया कि जब उनकी और गौरव की शादी हुई थी, तब भी लोगों ने यही कहा था कि दोनों पब्लिसिटी के लिए शादी कर रहे हैं. आकांक्षा ने कहा कि वह और गौरव कलाकार जरूर हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि उनकी निजी जिंदगी का हर फैसला सिर्फ सुर्खियां बटोरने के लिए लिया जाता है.

---विज्ञापन---
First published on: Aug 05, 2026 06:49 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola