गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के रिश्ते को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों के बीच अब आकांक्षा ने अपनी शादी और तलाक की वजह पर खुलकर बात की है। नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो ‘लॉक अप: सीजन 2’ में उन्होंने पहली बार स्वीकार किया कि उनके और गौरव ने अलग होने का फैसला कर लिया है। आकांक्षा ने बताया कि समय के साथ उन्हें एहसास हुआ कि वह कभी मां नहीं बनना चाहती थीं। उन्होंने यह बात शादी के काफी पहले ही गौरव को बता दी थी। शुरुआत में गौरव को इससे कोई दिक्कत नहीं थी, लेकिन बाद में उनकी सोच बदल गई और वह पिता बनना चाहते थे। आकांक्षा ने कहा कि जब वह गौरव को वह जीवन नहीं दे सकतीं जिसकी उन्हें इच्छा है, तो रिश्ते को जबरदस्ती निभाने का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने यह भी साफ किया कि वह सिर्फ प्रेग्नेंसी ही नहीं, बल्कि बच्चा गोद लेने के भी पक्ष में नहीं हैं। उनका मानना है कि हर महिला के लिए मां बनना जरूरी नहीं होता और हर व्यक्ति को अपनी पसंद के मुताबिक जीवन जीने का अधिकार है। इस मुद्दे पर पहले गौरव खन्ना भी अपनी राय रख चुके हैं। उन्होंने कहा था कि उन्हें बच्चों से बेहद लगाव है और वह पिता बनना चाहते थे, लेकिन पत्नी की इच्छा और फैसले का हमेशा सम्मान करेंगे। गौरव और आकांक्षा की मुलाकात एक ऑडिशन के दौरान हुई थी। दोनों ने 2016 में कानपुर में शादी की थी। फिलहाल गौरव ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में नजर आ रहे हैं और उन्होंने आकांक्षा के हालिया बयानों पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
---विज्ञापन---
Akanksha Chamola Reveals Why Her Marriage with Gaurav Khanna Is Ending। शो में खोले कई राज़ !
गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के रिश्ते को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों के बीच अब आकांक्षा ने अपनी शादी और तलाक की वजह पर खुलकर बात की है। नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉक अप: सीजन 2' में उन्होंने पहली बार स्वीकार किया कि उनके और गौरव ने अलग होने का फैसला कर लिया है।
First published on: Jun 30, 2026 11:56 AM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola