फैशन के ग्लोबल मंच पर अपना जलवा बिखेरने के बाद ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राय मुंबई लौट आई हैं। बीते दिनों ऐश्वर्या पेरिस फैशन वीक में शामिल होने के लिए मुंबई से रवाना हुई थीं, जहां उन्होंने L’Oréal Paris के Le Défilé 2026 इवेंट में शानदार रैंप वॉक किया। इस दौरान उनके कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए, जिनमें उनके लुक, कॉन्फिडेंट वॉक और एक्सप्रेशंस की खूब तारीफ हुई। मंगलवार रात ऐश्वर्या मुंबई वापस लौटीं, लेकिन एयरपोर्ट पर भी उनका अंदाज चर्चा में आ गया। जैसे ही वह एयरपोर्ट से बाहर निकलीं, पैपराज़ी उनकी तस्वीरें लेने के लिए उत्साहित नजर आए। ऐश्वर्या ने भी किसी को निराश नहीं किया और चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान के साथ कैमरों के सामने पोज दिए। इस दौरान एक पैपराज़ी के लड़खड़ाने पर ऐश्वर्या पलभर के लिए रुक गईं और इशारे से उनका हाल जाना। इसके बाद फैंस और पैपराज़ी ने उनसे तस्वीरों के लिए रिक्वेस्ट की, जिसे ऐश्वर्या ने खुशी से स्वीकार किया। उन्होंने सभी के साथ आराम से पोज दिए और गर्मजोशी से तस्वीरें खिंचवाईं। ऐश्वर्या के एयरपोर्ट वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं। पेरिस में ग्लैमरस अंदाज से सुर्खियां बटोरने के बाद मुंबई लौटकर भी उन्होंने अपने ग्रेस और गर्मजोशी से फैंस का दिल जीत लिया।
---विज्ञापन---
Aishwarya Rai ने Paris से लौटते ही Mumbai Airport पर ऐसा क्या किया? क्यों हो रही बच्चन बहू की चर्चा?
फैशन के ग्लोबल मंच पर अपना जलवा बिखेरने के बाद ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राय मुंबई लौट आई हैं। बीते दिनों ऐश्वर्या पेरिस फैशन वीक में शामिल होने के लिए मुंबई से रवाना हुई थीं, जहां उन्होंने L’Oréal Paris के Le Défilé 2026 इवेंट में शानदार रैंप वॉक किया।
First published on: Sep 30, 2026 01:55 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola