बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 61 साल की उम्र में आमिर तीसरी बार नई जिंदगी की शुरुआत करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों रजिस्टर मैरिज करेंगे और बेहद सादगी के साथ अपने रिश्ते को नया नाम देंगे। शादी से ठीक एक दिन पहले आमिर खान के मुंबई स्थित सात मंजिला घर में तैयारियां तेज हो गई हैं। लगातार हो रही बारिश के बावजूद वेडिंग अरेंजमेंट्स पूरे जोरों पर हैं। घर के बाहर बालकनी और एंट्री एरिया को खूबसूरत लाइट्स से सजाया जा रहा है, जो रात के समय पूरे घर को जगमगाने वाला है। सजावट के लिए फूलों का काम भी शुरू हो चुका है। बड़ी संख्या में सफेद फूलों के गुलदस्ते घर पहुंचाए गए हैं, जबकि मेहमानों के बैठने के लिए ट्रक भरकर लकड़ी की कुर्सियां भी लाई गई हैं। वेन्यू पर स्टाफ लगातार तैयारियों में जुटा हुआ है और बारिश से बचने के लिए रेनकोट पहनकर काम करता नजर आ रहा है। इसके अलावा, मेहमानों की सुविधा के लिए सफेद रंग के बड़े टेंट लगाए जा रहे हैं। लंबी-लंबी डेकोरेटिव लाइट्स और सादगी से की जा रही शानदार सजावट ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। अब सभी की निगाहें 5 जुलाई पर टिकी हैं, जब बॉलीवुड के सुपरस्टार आधिकारिक तौर पर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करेंगे।
---विज्ञापन---
Aamir Khan’s House Gets Wedding Ready, झमाझम बारिश में शुरू तैयारियां, देखिए Exclusive रिपोर्ट
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 61 साल की उम्र में आमिर तीसरी बार नई जिंदगी की शुरुआत करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों रजिस्टर मैरिज करेंगे और बेहद सादगी के साथ अपने रिश्ते को नया नाम देंगे।
First published on: Jul 04, 2026 05:05 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola