बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और उनकी लॉन्ग टाइम पार्टनर गौरी स्प्रैट की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों 5 जुलाई को बेहद सादगी के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि, इस बारे में अब तक आमिर खान या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस शादी में भव्य समारोह या करोड़ों रुपये का तामझाम देखने को नहीं मिलेगा। कहा जा रहा है कि कपल ने अपनी शादी को निजी और यादगार बनाने का फैसला किया है। इसी वजह से समारोह में केवल 100 से 150 चुनिंदा मेहमानों को ही आमंत्रित किए जाने की चर्चा है। इनमें परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हो सकते हैं। खबरों की मानें तो आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने मेहमानों की सूची खुद तैयार की है ताकि समारोह पूरी तरह निजी माहौल में संपन्न हो सके। यही नहीं, शादी के लंच मेन्यू को लेकर भी दोनों ने विशेष ध्यान दिया है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मेहमानों के लिए वही व्यंजन परोसे जाएंगे, जिन्हें दूल्हा-दुल्हन ने मिलकर चुना है। इसका उद्देश्य मेहमानों को स्वाद के साथ अपनापन महसूस कराना बताया जा रहा है। फिलहाल, शादी की तारीख, समारोह और इनसाइड डिटेल्स को लेकर सामने आई इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में फैंस की नजरें आमिर खान और गौरी स्प्रैट की ओर से आने वाले किसी आधिकारिक बयान पर टिकी हुई हैं।
---विज्ञापन---
Aamir Khan-Gauri Spratt’s Intimate Home Wedding,150 लोगों को मिला न्योता,जानिए लंच मेन्यू की डिटेल्स
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और उनकी लॉन्ग टाइम पार्टनर गौरी स्प्रैट की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों 5 जुलाई को बेहद सादगी के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि, इस बारे में अब तक आमिर खान या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
First published on: Jul 04, 2026 12:56 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola