रैपर और सिंगर बादशाह एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। कुछ महीने पहले ही उन्होंने ईशा रिखी के साथ नई जिंदगी की शुरुआत की थी, लेकिन अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे क्रिप्टिक पोस्ट्स ने उनके रिश्ते को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।दरअसल, ईशा रिखी ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ ऐसे पोस्ट शेयर किए, जिनमें उन्होंने बिना किसी का नाम लिए लिखा कि वह लंबे समय तक अपने पति के प्रभाव और ताकत की वजह से चुप रहीं, लेकिन सही समय आने पर अपनी बात सबके सामने रखेंगी। इसके बाद उनकी मां पूजा/पूनम रिखी की इंस्टाग्राम स्टोरी भी चर्चा में आ गई।ईशा की मां ने अपनी पोस्ट में कर्म और इंसाफ की बात करते हुए लिखा, “अगर तुम किसी का जीना मुश्किल करोगे, तो भगवान तुम्हारा मरना मुश्किल कर देंगे।” एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा कि कर्म हर इंसान को उसके किए का हिसाब जरूर देता है। ईशा ने इन पोस्ट्स को री-शेयर भी किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इनका संबंध सीधे बादशाह से जोड़ना शुरू कर दिया।हालांकि, अब तक बादशाह ने इन वायरल पोस्ट्स या अपनी शादी को लेकर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। बता दें कि ईशा के साथ यह उनकी दूसरी शादी है। इससे पहले उनकी शादी जैस्मिन मसीह से हुई थी, जिनसे उनका 2020 में तलाक हो गया था। फिलहाल, इन वायरल पोस्ट्स के बीच फैंस बादशाह की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं।
---विज्ञापन---
“भगवान तुम्हारा मरना मुश्किल…,4 महीने में टूटी बेटी की शादी !,मां ने ‘दामाद’ को दी बद्दुआ!
रैपर और सिंगर बादशाह एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। कुछ महीने पहले ही उन्होंने ईशा रिखी के साथ नई जिंदगी की शुरुआत की थी, लेकिन अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे क्रिप्टिक पोस्ट्स ने उनके रिश्ते को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
First published on: Jul 29, 2026 06:28 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola