Wednesday, 29 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, पहले बच्चे का किया वेलकम, बोलीं- ‘हमारा सबसे अनमोल…’

करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा के घर गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर नन्हीं खुशियों ने दस्तक दी है. कपल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने पहले बच्चे के आने की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की.

---विज्ञापन---

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना के घर नन्हें मेहमान ने दस्तक दे दी है, वो एक प्यारे से बच्चे की मां बन गईं हैं, जिसकी गुड न्यूज उन्होंने खुद अपने फैंस के साथ शेयर की है. करिश्मा तन्ना और उनके पति वरुण बंगेरा गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर एक बेटे परेंट्स बने हैं. कपल ने सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारा पोस्ट शेयर कर अपने पहले बच्चे के आने की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है.

करिश्मा के घर खुशियों ने दी दस्तक

करिश्मा और वरुण ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘गुरु पूर्णिमा के पवित्र दिन पर जन्म हुआ… हमारा सबसे बड़ा आशीर्वाद आ गया है. 29 जुलाई 2026. हमारी दुनिया में स्वागत है, नन्हे मेहमान.’ इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस के साथ-साथ टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने भी कपल को माता-पिता बनने की शुभकामनाएं दीं.

---विज्ञापन---

कपल ने फैंस के साथ शेयर की खुशी

करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की शादी 5 फरवरी 2022 को मुंबई में बेहद निजी समारोह में हुई थी. इस शादी में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे. शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे और फैंस ने इस जोड़ी पर खूब प्यार लुटाया था. शादी के बाद से दोनों अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें और खास पल सोशल मीडिया पर शेयर करते रहे हैं.

पहले बच्चे का किया वेलकम

इस साल की शुरुआत में करिश्मा और वरुण ने अपने पहले बच्चे के आने की खबर भी सोशल मीडिया के जरिए दी थी. प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद फैंस ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी थीं. करिश्मा ने अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी की कई झलकियां भी शेयर कीं, जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया. इस दौरान उन्हें फैंस और इंडस्ट्री के दोस्तों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिला.

नए अध्याय की हुई शुरुआत

अब बेटे के जन्म के साथ ही करिश्मा और वरुण की जिंदगी का एक नया और खूबसूरत चैप्टर शुरू हो गया है. गुरु पूर्णिमा जैसे शुभ दिन पर मिली यह खुशी उनके लिए और भी खास बन गई है. सोशल मीडिया पर कपल का पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है और हर कोई नन्हे मेहमान के लिए प्यार और आशीर्वाद भेज रहा है.

---विज्ञापन---

वर्क फ्रंट पर एक्ट्रेस

वर्क फ्रंट की बात करें तो करिश्मा तन्ना टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं. वह कई हिट टीवी शोज, रियलिटी शोज और वेब सीरीज में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज करा चुकी हैं. अब फैंस उन्हें मां की नई भूमिका में देखकर भी बेहद खुश हैं और कपल के इस नए सफर के लिए दिल से शुभकामनाएं दे रहे हैं.

First published on: Jul 29, 2026 05:43 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola