Wednesday, 14 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

रश्मिका मंदाना ने गोद लिए 400 परिवार, पूरे साल इस तरह करेंगी मदद

Rashmika Mandanna: मशहूर अदाकारा रश्मिका मंदाना ने हाल ही में कई जरूरतमंद परिवारों के राशन का खर्च उठाने का संकल्प लिया. एक्ट्रेस ने 400 परिवारों के प्रति ये सेवा भाव दिखाया है.

Rashmika Mandanna adopted 400 families
Rashmika Mandanna adopted 400 families

Rashmika Mandanna: एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना जल्द ही फिल्म ‘रणबाली’ में जयम्मा के किरदार में नजर आने वाली हैं. विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘रणबाली’ 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इससे ठीक पहले रश्मिका ने एक बहुत ही सराहनीय काम किया है. उन्होंने 400 परिवारों को गोद लिया है. रश्मिका तीन-तीन महीने की किस्तों में गोद लिए परिवारों के राशन का खर्च उठाएंगी. इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने खुद अपने सोशल मीडिया पर दिया.

रश्मिका मंदाना ने उठाया बड़ा कदम

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट करते हुए रश्मिका मंदाना ने लिखा, ‘आप जिन किरदारों को निभाते हैं, उनमें कुछ ऐसा होता है जो आपको प्रभावित करते हैं. आपमें से कई लोग मुझसे पूछते रहते हैं कि क्या जयम्मा और मुझमें कोई समानता है? मेरा जवाब है हां- और ये उनमें से एक है. ये हमेशा से मैं रही हूं और ये वो भी है और मैं हमेशा आपके प्यार के लिए इस तरह की चीजें करती रहूंगी… लेकिन मैंने इसे हमेशा गुप्त रखा क्योंकि मुझे लगता था कि अगर सिर्फ मुझे, मेरी टीम को और हममें से कुछ लोगों को पता हो तो काफी है. लेकिन अब मैं इस बारे में खुलकर बात कर रही हूं क्योंकि मैं सोच रही हूं,अगर इससे आप सभी प्यारे लोगों को भी ऐसा कुछ करने की प्रेरणा मिले तो मुझे खुशी होगी.’

---विज्ञापन---

एक्ट्रेस ने 400 परिवारों को गोद लिया

अपनी लंबी पोस्ट में रश्मिका ने आगे लिखा, ‘मैंने सोचा कि क्यों न अभी से शुरुआत की जाए. आज मैंने 400 परिवारों को गोद लिया है और मैं एक बार में 400 परिवारों की 3 महीने तक मदद करना चाहती हूं और अगले एक साल तक इसे जारी रखना चाहती हूं. मुझे उम्मीद है कि वे किराने के सामान पर होने वाले खर्च को बचाकर अपने भविष्य की बेहतर योजना बना सकेंगे. दयालुता का एक छोटा सा काम भी किसी के जीवन को बदल सकता है और इसके लिए बड़ा होना जरूरी नहीं है. चलिए हम सब एक छोटी सी शुरुआत करें.’ रश्मिका के इस काम की सोशल मीडिया पर खूब सराहना हो रही है.

बता दें विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की तेलुगु पीरियड ड्रामा फिल्म ‘रणबाली’ को राहुल सांकृत्यायन ने डायरेक्ट किया है. इसमें रश्मिका मंदाना ने जयाम्मा का किरदार निभाया है. वहीं विजय देवरकोंडा ने रणबाली का किरदार निभाया है. ये फिल्म देशभर में 16 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है.

First published on: Oct 14, 2026 04:20 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो