Monday, 31 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

’दायरा’ ट्रेलर लॉन्च इवेंट के बीच करीना कपूर को आया गुस्सा, वीडियो वायरल होने के बाद जमकर हो रहीं ट्रोल

Kareena Kapoor Khan: करीना कपूर और साउथ स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'दायरा' का ट्रेलर सामने आ गया है. मुंबई में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट रखा गया, जहां करीना भी शामिल हुईं. यहां एक्ट्रेस को पैपराजी पर गुस्सा आ गया.

kareena kapoor

Kareena Kapoor Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं. उनकी और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘दायरा’ का ट्रेलर सामने आ गया है. सोमवार को मुंबई में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट भी रखा गया. इस इवेंट के दौरान फिल्म की स्टारकास्ट और डायरेक्टर मेघना गुलजार समेत तमाम लोग पहुंचे. इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ कि करीना कपूर खान को गुस्सा आ गया. एक्ट्रेस वहां मौजूद पैपराजी पर भड़क उठीं और गुस्से में नजर आईं.

ट्रेलर लांच इवेंट में करीना को आया गुस्सा

दरअसल अक्सर ऐसे मौके पर फिल्मी सितारों की फोटोज और वीडियोज निकालने के लिए होड़ मच जाती है. वहीं पैपराजी भी अपना फ्रेम बनाने के लिए चीखते चिल्लाते नजर आते हैं. ठीक यही ‘दायरा’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में भी हुआ, जो करीना को बिल्कुल पसंद नहीं आया. जब फिल्म की कास्ट, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर वगैरह इवेंट में पहुंचे तो ग्रुप फोटो सेशन हुआ. इस दौरान पैपराजी सभी को कभी इस तरफ तो कभी उस तरफ जाने को कहते दिखाई दिए. इसी बात से करीना कपूर को गुस्सा आ गया और उन्होंने वहीं पैपराजी पर अपना गुस्सा भी निकाल दिया.

---विज्ञापन---

पैपराजी की डिमांड भड़कीं एक्ट्रेस

करीना कपूर ग्रुप फोटो के दौरान एक किनारे पर थीं और दूसरे किनारे पर पृथ्वीराज सुकुमारन. इसी दौरान पैपराजी की डिमांड सुनकर करीना गुस्से से लाल हो गईं और उन्होंने कहा, “यही सेंटर है. कभी इधर कभी उधर..हील्स पहना है.”

फिल्म के बारे में

बात करें फिल्म की तो ‘दायरा’ में करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में हैं. फिल्म इन दिनों के अलावा जितेंद्र जोशी, क्षिती जोग, कंवलजीत सिंह, संदीप कुलकर्णी और तृप्ति खामकर भी शामिल हैं. फिल्म का ट्रेलर सामने आ गया है, जिसमें करीना एक ऐसे पुलिस अधिकारी का रोल निभा रही हैं, जो एक SIT टीम का हिस्सा हैं और रेप-मर्डर के आरोपी के एनकाउंटर की जांच कर रही हैं. वहीं पृथ्वीराज सुकुमारन एक ऐसे पुलिस ऑफिसर के किरदार में हैं, जिनपर फेक एनकाउंटर का आरोप लगा है. ये फिल्म 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

First published on: Aug 31, 2026 07:49 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola