Entertainment News Live: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों दूसरी बार पापा बनने को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. हाल ही में रणवीर सिंह को अनीत पड्डा की वेब सीरीज ‘हुंकार’ के प्रीमियर में देखा गया, जो दूसरी बेटी के जन्म के बाद उनकी पहली पब्लिक अपीयरेंस थी. इस प्रीमियर में व्हाइट सूट पहनकर पहुंचे रणवीर सिंह ने पूरी महफिल अपने नाम कर ली. प्रीमियर में रणवीर सिंह दूसरी बार पापा बनने की अपनी खुशी और ग्लो को छिपा नहीं पाए. उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद फोटोग्राफर्स और फैंस से भी बात की. इस दौरान रणवीर के पापा जगजीत सिंह भवनानी और मम्मी अंजू भवनानी भी प्रीमियर में पहुंचे.
No wonder he is paps favorite 🫶 #RanveerSingh pic.twitter.com/0Etbk4kF2j
— justagurl❥ (@jviciouslady) September 24, 2026
मोस्ट हैंडसम डैड…
जैसे ही रणवीर फोटोग्राफर्स और फैंस के करीब गए, पैपराजी ने हूटिंग करते हुए कहा, ‘बधाई हो’. यह सुनकर एक्टर के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई. ‘हुंकार’ के प्रीमियर से रणवीर सिंह के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो पर रिएक्ट करते हुए कई फैंस ने उन्हें ‘हैंडसम डैड’ का टैग दे दिया. एक फैन ने उनके लुक की तारीफ करते हुए लिखा, ‘वह बेहद अट्रैक्टिव लग रहे हैं.’ वहीं, दूसरे फैन ने लिखा, ‘मोस्ट हैंडसम डैड.’
दिव्या दत्ता का जन्मदिन आज
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या दत्ता का आज जन्मदिन है. ‘वीर-जारा’, ‘दिल्ली-6’, ‘भाग मिल्खा भाग’, ‘हीरोइन’ और ‘बदलापुर’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस दिव्या दत्ता आज अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं. दिव्या दत्ता ने साल 1994 में आई फिल्म ‘इश्क में जीना इश्क में मरना’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. साल 2017 में आई फिल्म ‘इरादा’ के लिए दिव्या दत्ता को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला था. दिव्या दत्ता ने अभी तक शादी नहीं की है.
फिल्म ‘द पैराडाइज’ का ओपनिंग डे कलेक्शन
Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, तेलुगु सुपरस्टार नानी और बॉलीवुड एक्टर राघव जुयाल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘द पैराडाइज’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 34.65 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है. फिल्म के प्री-रिलीज कलेक्शन को मिलाकर इसका कुल कारोबार 46.25 करोड़ रुपये हो गया है. फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में 74.90 करोड़ रुपये की कमाई की है.