Thursday, 10 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Lock Upp के बाद Bigg Boss 20 में जाने वाली थीं आकांक्षा चमोला? कॉन्ट्रैक्ट ने बिगाड़ा खेल! खुद किया खुलासा

Akanksha chamola Reality Show Contract: एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने एक बार फिर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि वह 6 महीने तक किसी भी रियलिटी शो में हिस्सा नहीं ले सकती हैं.

Akanksha Chamola Reality Show Contract: टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ‘लॉक अप: सच या सजा’ में आने के बाद से सोशल मीडिया और खबरों में छाई हुई हैं. शो में एंट्री करने से पहले ही उन्होंने गौरव खन्ना से अपने तलाक का ऐलान कर दिया था. अभी फैंस इस सदमे से उभरे भी नहीं थे कि आकांक्षा चमोला ने अपने बाइसेक्सुअल होने पर खुलकर बात की. जब ‘लॉक अप’ खत्म हुआ तो सभी फैंस का मानना था कि आकांक्षा इस बार ‘बिग बॉस’ के घर में जरूर जाएंगी. लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. हाल ही में आकांक्षा चमोला ने ‘बिग बॉस 20’ में न जाने को लेकर बड़ा खुलासा किया है. आकांक्षा ने बताया कि एक कॉन्ट्रैक्ट की वजह से वह 6 महीने तक किसी भी रियलिटी शो में हिस्सा नहीं ले सकती हैं। चलिए पूरा माजरा समझते हैं.

विवादों से भरा रहा सफर

स्क्रीन को दिए एक इंटरव्यू में आकांक्षा चमोला ने अपने ‘लॉक अप’ के एक्सपीरियंस पर बात करते हुए कहा, ‘मेरा सफर रोमांचक, अजीब, चौंकाने वाला, विवादों से भरा रहा है… मैं शो देखने की हिम्मत नहीं करती. लेकिन जब आकांक्षा चमोला शो में आती हैं, तो पागलपन अपने आप शुरू हो जाता है. मैं एंटरटेनमेंट की दीवानी हूं, लेकिन मेरे सफर का एक इमोशनल साइड भी था. मैं सभी को यह क्लियर करना चाहती हूं कि जब हम शो में शामिल हुए, तो हमें पता था कि हमें अपनी लाइफ के तीन सीक्रेट बताने होंगे. हमें नहीं पता था कि वो सीक्रेट क्या होंगे. शो शुरू होने से ठीक एक हफ्ते पहले ही उन्होंने हमारे साथ इन सीक्रेट्स पर चर्चा की थी.’

---विज्ञापन---

रियलिटी शो का कॉन्ट्रैक्ट

आकांक्षा चमोला से जब पूछा गया कि आखिर क्यों ‘लॉक अप’ का एक भी कंटेस्टेंट ‘बिग बॉस 20’ में नहीं आया, तो इसके जवाब में आकांक्षा ने कहा, ‘हमारे कॉन्ट्रैक्ट में एक शर्त है कि हम 6 महीने तक किसी दूसरे रियलिटी शो में काम नहीं कर सकते. यह शर्त हर रियलिटी शो के लिए है. यदि आप एक तरह का रियलिटी शो करते हैं, तो आप कुछ महीनों तक उसी तरह के दूसरे शो में काम नहीं कर सकते, क्योंकि आप अभी भी शो को प्रमोट कर रहे होते हैं. आप एक शो छोड़कर तुरंत दूसरे शो में नहीं जा सकते. इसलिए कॉन्ट्रैक्ट में यह शर्त एक फैक्ट है.’

First published on: Sep 10, 2026 03:12 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola