Chhathi Maiya Song: तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘द वन’ का नया गाना ‘छठी मैया’ रिलीज हो चुका है. जब से मेकर्स ने इस बात की जानकारी दी है कि फिल्म में छठ पूजा को भी दिखाया जाएगा और इसमें ‘छठी मैया’ पर गाना भी है, तब से हर किसी की खुशी चरम पर है और अब फाइनली ये दर्शकों के बीच रिलीज हो चुका है. इस गाने को विशाल मिश्रा ने गाया और इसके बोल कौशल किशोर ने लिखे हैं.
‘छठी मैया’ गाना हुआ रिलीज
फिल्म ‘द वन’ (The Vvaan) में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया लीड रोल में हैं. हाल ही रिलीज हुए फिल्म के गाने ‘छठी मैया’ को तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी शेयर भी किया है. इंस्टाग्राम पर गाने को शेयर करते हुए तमन्ना भाटिया ने लिखा, ‘हर आराध्य में आस…हर आस में छठी मैया का विश्वास.’ गाने में तमन्ना पूरी श्रद्धा से छठ का व्रत करती नजर आ रही हैं. इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा की भी झलक देखने को मिली है.
गाने पर फैंस ने बरसाया प्यार
विशाल मिश्रा की आवाज में ‘छठी मैया’ गाना को सुनकर फैंस पूरी तरह से मंत्रमुग्ध हो गए हैं. लोक पर्व छठ पूजा की इतनी शानदार झलका देख दर्शक झूम उठे हैं. एक यूजर ने कमेंट में लिखा- ये फिल्म यूपी, बिहार और झारखंड में फटेगी. एक दूसरे ने लिखा- आस्था की शक्ति, छठी मैया का आशीर्वाद, फिल्म धमाल मचाएगी. एक और यूजर ने कहा- हमारा छठ पूजा अब सिर्फ बिहार का ही नहीं पूरे संसार का त्यौहार बन चुका है, जय छठी मैया. इस तरह के कई सारे कमेंट आ रहे हैं. गाने में तमन्ना भाटिया छठ पूजा के चारों दिन का व्रत करती नजर आ रही हैं. शाम के अर्घ्य से लेकर सुबह की पूजा और कोसी भरने तक पूरी श्रद्धा से व्रत का पालन करती नजर आ रही हैं.
गाने के लिए तमन्ना भाटिया ने की खास तैयारी
बात करें फिल्म की तो ‘द वन’ एक शहरी आदमी की कहानी है जो अपने पुश्तैनी गांव के प्रतिबंधित जंगल में एक दिव्य देवी को जगा देता है और उसे ऐसी ताकतों का सामना करना पड़ता है जो उसकी समझ से परे हैं. इसमें वन देवी की कहानी दिखाई जाएगी. हाल ही में एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने बताया कि उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ‘द वन’ के ‘छठी मैया’ गाने के लिए कैसे तैयारी की. तमन्ना ने कहा कि उन्होंने इस भक्ति गीत के साथ पूरा न्याय करने के लिए उन्होंने छठ के महत्व को समझने और उसके बारे में जानने की कोशिश की.
कब रिलीज होगी फिल्म ‘द वन’?
बता दें फिल्म ‘द वन’ को दीपक मिश्रा ने डायरेक्ट किया है. इसे शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अरुणाभ कुमार और नीरज कोठारी ने ‘द वन’ को प्रोड्यूस किया है. ये फिल्म 25 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.