Wednesday, 17 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Raju Srivastava: सामने आई राजू श्रीवास्तव की MRI रिपोर्ट, इस वजह से बिगड़ी हालत

Raju Srivastava Health Update: फेमस कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Comedian Raju Srivastav) को बीते दिन दिल का दौरा पड़ने के बाद दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ताजा मिली जानकारी के अनुसार कॉमेडी स्टार की हालत अभी भी स्थिर है। इसी बीच उनकी हेल्थ से जुड़ा नया अपटेड सामने आया है। ताजा मीडिया […]

---विज्ञापन---

Raju Srivastava Health Update: फेमस कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Comedian Raju Srivastav) को बीते दिन दिल का दौरा पड़ने के बाद दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ताजा मिली जानकारी के अनुसार कॉमेडी स्टार की हालत अभी भी स्थिर है। इसी बीच उनकी हेल्थ से जुड़ा नया अपटेड सामने आया है।

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कॉमेडी स्टार का हाल ही में एमआरआई (MRI) करवाया गया है जिसकी रिपोर्ट सामने आई है।रिपोर्ट में पता चला है कि उनके ब्रेन के एक हिस्से में इंजरी के निशान हैं। डॉक्टर्स के मुताबिक ये इंजरी दिमाग में ऑक्सीजन नहीं पहुंचने की वजह से हुई है।

---विज्ञापन---

मीडिया खबरों के अनुसार एमआरआई की रिपोर्ट में राजू श्रीवास्तव के सिर के सबसे ऊपरी हिस्से में कुछ धब्बे पाए गए। इन्हीं धब्बों को डॉक्टर इंजरी बता रहे हैं। डाक्टरों ने ऐसा बताया कि आक्सीजन की सप्लाई और अन्य मेडिकल उपायों से ब्रेन के इन धब्बों वाले हिस्से को सामान्य करने की कोशिश की जाएगी। राजू के हेल्थ पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि इस केस में रिकवरी बेहद धीमी गति से होगी लेकिन रिकवरी की सम्भावना बनी हुई है।

---विज्ञापन---

आपको बता दें कि राजू को होश में आने में अभी एक से दो हफ्ते का समय और लग सकता है। गौरतलब है कि बीते दिन एक जिम में वर्क आउट के दौरान उनकी तबियत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया जहां उनकी स्थिति अभी नाजुक बनी हुई है। उनके हार्ट अटैक की खबर सुन फैन्स को बड़ा झटका लगा है।फैंस राजू श्रीवास्तव के लिए दुआ मांग रहे हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 14, 2022 12:17 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola