Bollywood News In Hindi: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) और एक्ट्रेस काजोल (Kajol) की बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgn) ने हाल ही में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है। न्यासा ने 20 अप्रैल को अपना 19वां जन्मदिन फैमिली और दोस्तों के साथ (Nysa Devgn Birthday) मनाया। इस मौके पर अजय और काजोल के फैंस ने भी उन्हें जन्मदिन विश किया। इस बीच अब न्यासा की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वो पार्टी लुक में नजर आ रही हैं। तस्वीर को देखकर लोग कह रहे है कि, ये फोटो न्यासा के बर्थडे पार्टी की हैं।
न्यासा देवगन की वायरल हो रही तस्वीर को उनके एक फैन पेज पर शेयर किया गया है। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि न्यासा ने ब्लैक ब्रालेट स्टाइल टॉप और ब्लैक पैंट्स पहना हुआ है। इस दौरान उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है और उन्होंने डार्क मेकअप किया है जो उनपर काफी अच्छा लग रहा हैं। इसी के साथ न्यासा ने अपने हाथ में ड्रिंक का ग्लास लिया हुआ है। इस तस्वीर में न्यासा के साथ उनकी दोस्त भी हैं।
और पढ़िए –न्यासा देवगन की बर्थडे पार्टी की फोटो वायरल, फैंस ने की मां काजोल से तुलना
View this post on Instagram---विज्ञापन---
न्यासा की दोस्त ने भी ब्लैक आउटफिट पहना हुआ है और दोनों पोज देती हुई नजर आ रही हैं। वहीं इस पर कमेंट कर लगातार यूजर्स उन्हें काजोल की कॉपी बता रहे हैं। एक ने लिखा, ‘आपका चेहरा काफी ज्यादा बदल गया है।’ ऐसे हजारों लोग है जो न्यासा की फोटो पर कमेंट करते नहीं थक रहे हैं। वहीं अजय देवगन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर न्यासा देवगन के जन्मदिन पर एक खास तस्वीर शेयर की थी साथ ही उन्हें जन्मदिन की ढेरों बधाईंयां भी दी थी।
Hey daughter, you are special. Today, tomorrow, forever. Happy birthday Nysa. Privileged to have you 🤗 pic.twitter.com/c2XBRMeRsL
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) April 20, 2022
---विज्ञापन---
अजय ने बेटी की तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा था, ‘बेटी, तुम खास हो, आज कल हमेशा, जन्मदिन मुबारक हो न्यासा। आपको पाना मेरा सौभाग्य है।’ इस तस्वीर में न्यासा ब्लैक आउटफिट में कैमरे के सामने पोज देती दिख रही हैं।आपको बता दें , न्यासा देवगन अभी पढ़ाई कर रही है और उनके बॉलीवुड में एंट्री करने की खबरे आ रही है लेकिन इस मामले में अभी तक अजय और काजोल ने किसी भी तरह का कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया हैं।
यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें
Click here – News 24 APP अभी download करें