Saturday, 20 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

प्रेग्नेंट हैं Samantha Ruth Prabhu? बेबी बंप के साथ वायरल हुआ एक्ट्रेस का वीडियो

Samantha Ruth Prabhu: साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु की शादी के 6 महीने बाद उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाहें तेज हो गई हैं. एक वायरल वीडियो में एक्ट्रेस बेबी बंप के साथ नजर आ रही हैं

---विज्ञापन---

samantha ruth prabhu

Samantha Ruth Prabhu: साउथ की बेहतरीन अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) ने 1 दिसंबर, 2025 को राज निदिमोरू से शादी की थी. दोनों ने कोयंबटूर के ईशा योग केंद्र में लिंग भैरवी मंदिर में गुपचुप शादी कर ली थी. सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की तस्वीरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. वहीं हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो में फैंस ने सामंथा का बेबी बंप नोटिस किया जिससे ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि एक्ट्रेस शादी के 6 महीने बाद प्रेग्नेंट हैं.

दरअसल हाल ही में सामंथा की नई फिल्म ‘मा इंती बंगारम’ रिलीज हुई, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है. वीडियो में इसी फिल्म की सफलता का जश्न मनाते सामंथा फिल्ममेकर और अपने पति राज निदिमोरू के साथ जश्न मनाती दिख रही हैं.

---विज्ञापन---

वीडियो में नजर आया बेबी बंप?

वायरल वीडियो में सामंथा फिटेड सफेद राउंड-नेक टी-शर्ट पहने और केक काटते हुए नजर आ रही हैं. उनके आस-पास कई सारे पैप्स भी नजर आ रहे हैं. इसमें सामंथा का बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है. हालांकि, उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है. ऐसी सिर्फ एक अटकलें लगाई जा रही हैं. वीडियो के कमेंट सेक्शन में फैंस लगातार सामंथा के प्रेग्नेंट होने की कयास लगा रहे हैं.

6 महीने पहले रचाई दूसरी शादी

साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने 1 दिसंबर 2025 को कोयंबटूर स्थित ईशा योग केंद्र में फिल्म निर्देशक और निर्माता राज निदिमोरु से शादी की थी. ये एक बेहद निजी और पारंपरिक योगिक समारोह था. बता दें सामंथा की ये दूसरी शादी है, इससे पहले उन्होंने नागा चैतन्य से शादी रचाई थी. करियर की बात करें तो सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी फिल्म ‘मा इंति बंगारम’ (Maa Inti Bangaaram) को लेकर चर्चा में हैं. यह एक एक्शन-कॉमेडी फैमिली ड्रामा फिल्म है, जो हाल ही में 19 जून, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई है.

---विज्ञापन---
First published on: Jun 20, 2026 05:57 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola