Monday, 29 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 16: ‘हर हर शंभू’ फेम सिंगर को मिला बिग बॉस 16 का ऑफर, फरमानी नाज ने कही ये बात

Farmani Naaz Approached For Bigg Boss 16: ‘हर हर शंभू'(Har Har Shambhu) गाने वाली फरमानी नाज(Farmani Naaz) इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। हाल ही में ‘हर हर शंभू’ गाना रिलीज हुआ था। यूट्यूब पर इस गाने को 72 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। हालांकि इस गाने की ओरिजिनल सिंगर अभिलिप्सा पांडा […]

---विज्ञापन---

Farmani Naaz Approached For Bigg Boss 16: ‘हर हर शंभू'(Har Har Shambhu) गाने वाली फरमानी नाज(Farmani Naaz) इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। हाल ही में ‘हर हर शंभू’ गाना रिलीज हुआ था। यूट्यूब पर इस गाने को 72 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। हालांकि इस गाने की ओरिजिनल सिंगर अभिलिप्सा पांडा है लेकिन इस गाने को दोबारा गाने वाली सिंगर फरमानी नाज विवादों में घिरी हुई हैं।

---विज्ञापन---

दरअसल मुस्लिम होकर भी शिव भजन गाने की वजह से फरमानी को मुस्लिम कट्टरपंथियों की तरफ से लगातार धमकियां मिल रही हैं। इसी बीच फरमानी को लेकर एक नई खबर आ रही है। बता दें कि मौजूदा मिली जानकारी के अनुसार फरमानी की पॉपुलैरिटी को देखते हुए उन्हें सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 16′(Bigg Boss 16) ऑफर हुआ है।

और पढ़िएSong Release: तापसी की फिल्म ‘दोबारा’ का पहला गाना ‘वक्त के जंगल’ आउट, रहस्यों में उलझी एक्ट्रेस

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---

बता दें कि जानकारी के मुताबिक फरमानी नाज को सलमान खान के पॉपुलर शो बिग बॉस के अपकमिंग सीजन के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि उन्होंने इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की है। कहा जा रहा है कि बिग बॉस हाउस में होने वाले झगड़े की वजह से वह शो में जाने का फैसला नहीं ले पा रही हैं।

---विज्ञापन---

 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फरमानी का ये गाना यूट्यूब पर छाया हुआ है। हर हर शंभू गाने के बाद फरमानी की जमकर आलोचना हुई थी क्योंकि वो मुस्लिम हैं। इसके अलावा कुछ मौलवियों ने उनके खिलाफ फतवा भी जारी कर दिया था।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

हाल ही में खबरें यह भी आ रही थी कि फरमानी अपना धर्म बदलना चाहती हैं, जिसके बाद उनके भाई ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी बहन के खिलाफ कोई फतवा जारी नहीं हुआ था। साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया कि उनकी बहन मुस्लिम धर्म को छोड़कर हिंदू धर्म नहीं अपना रही हैं। ये सभी बातें पूरी तरह से झूठी है। आगे उन्होंने बताया कि मेरे बहन को सलमान खान का शो बिग बॉस 16 के लिए ऑफर जरूर आया है, लेकिन अब तक उन्होंने इस शो में जाने का कोई फैसला नहीं लिया है।

---विज्ञापन---

बता दें कि साल 2021 में फरमानी नाज सोनी टीवी के सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल में भी शामिल हुई थीं। फरमानी की आवाज को जजेस ने भी पसंद किया था लेकिन वह शो की विनर नहीं बन पाई। मुश्किल के समय में म्यूजिक ने फरमानी और उनके भाई का बहुत साथ दिया। फरमानी गाना गाती थीं और उनके भाई उसे रिकॉर्ड करते थे। काफी समय के लंबे संघर्ष के बाद आखिरकार लोगों को भी उनका गाना पसंद आने लगा और लोग उन्हें सपोर्ट भी करने लगे।

 

---विज्ञापन---

 

यहाँ पढ़िए  टेलीविज़न से जुड़ी ख़बरें

---विज्ञापन---

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

---विज्ञापन---
First published on: Aug 06, 2022 03:05 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola