Wednesday, 17 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

धनुष की ‘द ग्रे मैन’ का ट्रेलर आउट, एक्टर के दिखा दमदार एक्शन

The Gray Man: साउथ सिनेमा में धनुष (Dhanush) का बड़ा नाम हैं जिन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। धनुष जब भी पर्दे पर आते हैं तो धमाल मच जाता है। वहीं उन्होंने बॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया है और उनके फैंस उनपर खूब प्यार भी लुटाते हैं। […]

---विज्ञापन---

The Gray Man: साउथ सिनेमा में धनुष (Dhanush) का बड़ा नाम हैं जिन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। धनुष जब भी पर्दे पर आते हैं तो धमाल मच जाता है। वहीं उन्होंने बॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया है और उनके फैंस उनपर खूब प्यार भी लुटाते हैं। वहीं अब धनुष को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि, धनुष अब जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली हॉलीवुड फिल्म ‘द ग्रे मैन’ (The Gray Man Trailer Out) में नजर आएंगे जिसके ट्रेलर रिलीज हो गया है।

आप इस ट्रेलर में देख सकते हैं कि, धनुष दमदार एक्शन में नजर आ रहे हैं जिनका स्टाइल लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा हैं। वहीं इस ट्रेलर को नेटफ्लिक्स ने ही यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है जिसे लोग बहुत ही पसंद कर रहे हैं। धनुष ने अपने इंस्टाग्राम पर इस फिल्म का पोस्टर भी शेयर किया था जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। इस पोस्टर को लगभग 2 लाख 21 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले थे। वहीं अब देखना है कि फिल्म के ट्रेलर को लोग कितना पसंद करते है।

---विज्ञापन---

 

और पढ़िएजानें कब रिलीज होगी केजीएफ-3, मेकर्स ने किया बड़ा खुलासा

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

और पढ़िएSherin Selin Mathew Death: शेरिन सेलिन मैथ्यू ने की आत्महत्या, अपार्टमेंट में मिला शव

 

---विज्ञापन---

एक्टर के पोस्ट पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया था। एक फैन ने लिखा था कि, ‘आप बहुत ही ग्रेट हो सर।’ आपका एक्शन सुपर है।’ वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि, ‘थलाईवी’ इतजार कर रह हैं। द ग्रे मैन फिल्म की बात करें तो इस फिल्म की कहानी एक फ्रीलांस हत्यारे पर आधारित है जो कि एक अमेरिकी एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे एंथनी और जो रूसो ने डायरेक्ट किया है।

इस फिल्म में रेयान गोसलिंग, क्रिस इवांस, एना डी अरमास, रेगे-जीन पेज, जेसिका हेनविक, बिली बॉब थॉर्नटन और वैगनर मौरा भी नजर आएंगी। धनुष की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और लोग उनके स्टाइल के भी दीवाने है। वहीं अब देखना है कि, ये फिल्म पर्दे पर कितना तहलका मचाती है।

---विज्ञापन---

यहाँ पढ़िए  टॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें

 

---विज्ञापन---

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

---विज्ञापन---

 

First published on: May 24, 2022 08:05 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola