Tuesday, 25 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

रोड एक्सीडेंट में गई तेलुगु एक्टर भरत कांत की जान, साथ में इस शख्स का भी हुआ निधन, इंडस्ट्री में पसरा मातम

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर भरत कांत का निधन हो गया है. एक्टर की रोड एक्सीडेंट में जान चली गई है. इस दौरान उनके साथ एक कोरियोग्राफर भी था और उसकी भी मौत हो गई है.

Bharat Kant And Trilok
Bharat Kant And Trilok

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर भरत कांत का निधन हो गया है. वो तेलुगु सिनेमा के यंग एक्टर थे और वह साल 2024 की फिल्म टेनेंट के लिए जाने जाते हैं. हालांकि अचानक एक्टर के निधन से उनके फैंस और इंडस्ट्री के लोग हैरान हैं. जानकारी के मुताबिक एक्टर का निधन कार एक्सीडेंट के कारण हुआ है. वह कार से नेल्लोर से हैदराबाद जा रहे थे और उसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे कंटेनर लॉरी से उनकी कार की टक्कर हो गई और एक्टर की मौके पर ही मौत हो गई. इस दौरान उनके साथ कार में एक सिनेमेटोग्राफर त्रिलोक भी सवार था और उनकी भी इस हादसे में जान चली गई है.

शोक में डूबी इंडस्ट्री

भरत कांत और सिनेमेटोग्राफर त्रिलोक के इस तरह से चले जाने के बाद इंडस्ट्री शोक में डूब गई है. लोग इस घटना से काफी हैरान है और सोशल मीडिया पर भी उनके फैंस लगातार इस खबर पर रिएक्ट कर रहे हैं और दोनों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

---विज्ञापन---

पुलिस ने दर्ज किया मामला

ANI की रिपोर्ट के मुताबिक यह रोड एक्सीडेंट आउटर रिंग रोड के एग्जिट नंबर 12 गेट पर हुआ है. जिसके बाद अदीबाटला पुलिस का कहना है कि एक्सीडेंट का मामला दर्ज कर लिया गया है और दोनों ही शख्स की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. इस घटना के बाद फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

कौन थे भरत कांत

बता दें कि भरत कांत साल 2024 की फिल्म टेनेंट में नजर आए थे. उन्होंने इस फिल्म में बेहतरीन काम किया था और उनके ऋषि के रोल को लोगों ने काफी पसंद किया था. भरत हैदराबाद के रहने वाले थे और वह एक उभरते हुए कलाकार थे. उन्होंने तेलुगु और हिंदी सिनेमा के तमाम प्रोजेक्ट्स में काम किया है.

---विज्ञापन---

31 की उम्र में गई त्रिलोक की जान

वहीं, त्रिलोक को लेकर बात करें तो वह इंडस्ट्री के जाने माने सिनेमेटोग्राफर हैं. जो कि लंबे समय से तेलुगु इंडस्ट्री में काम कर रहे थे. त्रिलोक भी हैदराबाद के रहने वाले थे और वह अपने बेहतरीन काम के लिए जाने जाते थे. उन्होंने टॉलीवुड इंडस्ट्री में तमाम प्रोजेक्ट्स में काम किया है. लेकिन 10 मई को सड़क हादसे में उन्होंने सिर्फ 31 साल की उम्र में अपनी जान गंवा दी.

यह भी पढ़ें- लुक्स की वजह से इस खूबसूरत एक्ट्रेस को झेलने पड़े कई रिजेक्शन, फिर ब्लॉकबस्टर फिल्म देकर सबका मुंह कर दिया बंद

---विज्ञापन---
First published on: May 11, 2026 10:10 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola