Tuesday, 25 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

आंखों पर पट्टी बांधकर लड़ेगी मां, तापसी पन्नू की ‘गांधारी’ का ट्रेलर आउट; जानें कब रिलीज होगी फिल्म?

Gandhari Trailer Out: तापसी पन्नू की मच-अवेडेड थ्रिलर फिल्म 'गांधारी' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. आंखों पर पट्टी बांधकर लापता बच्ची की तलाश में निकली मां की यह इमोशनल कहानी 3 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.

Gandhari Trailer Out: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) अपनी नई फिल्म ‘गांधारी’ (Gandhari) को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. मंगलवार को मेकर्स ने फिल्म का आधिकारिक ट्रेलर जारी कर दिया है, जो एक्शन, थ्रिल और इमोशन्स से भरपूर है. इस फिल्म में तापसी एक ऐसी निडर मां का किरदार निभा रही हैं, जो अपनी लापता बच्ची को खोजने के लिए आंखों पर पट्टी बांधकर जंग के मैदान में उतरती है.

ट्रेन से गायब हुई बेटी की तलाश

फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत तापसी पन्नू और उनकी छोटी बेटी मिष्टी के बीच छुपन-छिपाई के खेल से होती है, जिसमें बैकग्राउंड में एक भावुक कविता सुनाई देती है. इसके बाद ट्रेन सफर के दौरान तापसी की बच्ची का अचानक अपहरण हो जाता है. पुलिस और तमाम कोशिशों के बाद भी जब बच्ची का सुराग नहीं मिलता, तो मां का दिल हार नहीं मानता और वे खुद अपनी बेटी को खोजने के मिशन पर निकल पड़ती हैं.

---विज्ञापन---

छाया कदम ने दी स्पेशल ट्रेनिंग

ट्रेलर में मशहूर एक्ट्रेस छाया कदम (Chhaya Kadam) का भी काफी दमदार अवतार देखने को मिला है. वे तापसी को आंखों पर पट्टी बांधकर लड़ने और अपनी इंद्रियों को मजबूत करने की ट्रेनिंग देती हैं. बैकग्राउंड में डायलॉग सुनाई देता है कि महाभारत में गांधारी ने अपने पति के लिए आंखों पर पट्टी बांधी थी, लेकिन तापसी अपनी बच्ची के लिए यह कदम उठाएंगी.

बहरुपियों के इलाके का खौफनाक सच

ट्रेनिंग के बाद तापसी पन्नू जॉयपुरा के उस इलाके में पहुंचती हैं, जहां से कई और बच्चियां भी लापता हुई हैं. वहां बहरुपियों के एक सीक्रेट ग्रुप और गिरोह की सच्चाई सामने आती है, जिसे देखकर किसी का भी कलेजा कांप जाएगा. अपनी बेटी को बचाने के लिए तापसी आंखों पर पट्टी बांधकर खूंखार अपराधियों का सामना करती नजर आती हैं.

देवाशीष मखीजा का बेहतरीन निर्देशन

‘गांधारी’ का निर्देशन देवाशीष मखीजा ने किया है, जिन्होंने फिल्म की कहानी को धर्म और महाभारत के प्रतीकों से खूबसूरती से जोड़ा है. फिल्म में तापसी पन्नू और छाया कदम के अलावा शश्वक सिंह और स्वास्तिका मुखर्जी (Swastika Mukherjee) भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. फिल्म के डायलॉग्स काफी असरदार और दमदार हैं.

---विज्ञापन---

इस दिन नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज

मां और बेटी के रिश्ते की इस अनोखी और थ्रिलर कहानी को देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं. सस्पेंस से भरी यह एक्शन-ड्रामा फिल्म आगामी 3 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘नेटफ्लिक्स’ (Netflix) पर दुनिया भर में रिलीज की जाएगी. जो दर्शक थ्रिलर और इमोशनल सिनेमा पसंद करते हैं, उनके लिए यह फिल्म एक परफेक्ट वॉच साबित हो सकती है.

First published on: Aug 25, 2026 06:07 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola