Tuesday, 25 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

2 घंटे 20 मिनट की ये फिल्म है सस्पेंस का असली ‘एटम बम’, बिना सुपरस्टार के भी उड़ा दिए सबके होश!

Suspense Mystery Movie: अगर आप सस्पेंस और थ्रिलर जैसी फिल्मों के शौकीन हैं और ऐसी ही किसी फिल्म की तलाश कर रहें हैं? आज हम आपको एक ऐसी ही मूवी के बारे में बता रहें हैं, जिसकी कहानी आपके होश उड़ा देगी. इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं.

Best South Mystery Thriller Movie Rekhachithram

Best South Mystery Thriller Movie: सिनेमा की दुनिया में अक्सर बड़े सितारों और भारी-भरकम बजट वाली फिल्मों का जलवा रहता है, लेकिन कभी-कभी कुछ ऐसी फिल्में आती हैं, जो अपनी कहानी के दम पर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त तहलका मचा देती हैं. अगर आप ‘अंधाधुन’, ‘दृश्यम’ और ‘कहानी’ जैसी फिल्मों के शौकीन हैं, तो साल 2025 में रिलीज हुई एक छोटी सी फिल्म ‘रेखाचित्रम’ (Rekhachithram) आपके लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है. महज 6 से 9 करोड़ रुपये के मामूली बजट में बनी इस फिल्म ने अपनी लागत से 9 गुना ज्यादा कमाई कर इंडस्ट्री को हैरान कर दिया है. आइए जानते हैं इस मिस्ट्री थ्रिलर की कहानी.

साउथ की सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म

‘रेखाचित्रम’ की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें कोई बॉलीवुड या साउथ का बहुत बड़ा ‘सुपरस्टार’ नहीं था, और न ही इसका प्रमोशन बड़े लेवल पर किया गया था. इसके बावजूद, फिल्म ने दर्शकों के बीच ऐसी जगह बनाई कि यह एक कल्ट क्लासिक बन गई. जोफिन टी. चाको के निर्देशन ने फिल्म में ऐसी कहानी दिखाई हैं, जो आपकी शरीर में सिहरन पैदा कर देंगे. यह एक मलयालम मिस्ट्री क्राइम थ्रिलर है, जिसकी कहानी अतीत और वर्तमान की कहानी पर आधारित है. फिल्म एक सस्पेंडेड पुलिस अधिकारी (आसिफ अली) के इर्द-गिर्द घूमती है.

---विज्ञापन---

क्या है फिल्म की कहानी?

इस अधिकारी को फिल्म इंडस्ट्री की एक मशहूर एक्ट्रेस के 40 साल पुराने मर्डर केस की फाइल फिर से खोलने के लिए बुलाया जाता है. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, सस्पेंस की परतें इस कदर खुलती हैं कि दर्शकों के लिए एक पल के लिए भी स्क्रीन से नजरें हटाना मुश्किल हो जाता है. अनस्वरा राजन और मनोज के. जयन जैसे कलाकारों के एक्टिंग ने इस थ्रिलर को दमदार बना दिया है.

किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखें?

आजकल जहां 100-200 करोड़ की फिल्में अपनी लागत निकालने के लिए स्ट्रगल करती हैं, वहीं ‘रेखाचित्रम’ ने सिनेमाघरों में जबरदस्त धमाल मचाया. मात्र 6 से 9 करोड़ तक के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 57.31 करोड़ की कमाई की. जिसने हर किसी को एकदम हिला कर रख दिया. फिल्म ने भारत से 31.86 करोड़ बटोरे, जबकि विदेशी में भी इसे जबरदस्त प्यार मिला, दुनियाभर से इस फिल्म ने 25.45 करोड़ का कलेक्शन किया. थ्रिलर फिल्मों की जान उनका क्लाइमैक्स होता है. इस फिल्म का क्लाइमेक्स आपको सोचने पर मजबूर कर देगा. ‘रेखाचित्रम’ अपनी ‘ओपन एंडिंग’ और रोंगटे खड़े कर देने वाले ट्विस्ट के कारण दर्शकों की पसंदीदा बनी हुई है. अगर आप मलयालम नहीं समझते, तो फिक्र की कोई बात नहीं है. यह फिल्म अब हिंदी में SonyLIV पर मौजूद है.

---विज्ञापन---
First published on: Jan 04, 2026 09:49 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola