---विज्ञापन---

Toxic से पहले KGF 3 पर Yash का आया बड़ा अपडेट, फिल्म के सीक्वल की खबर सुन फैंस खुशी से झूमे

साउथ सुपरस्टार यश इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर सुर्खियों में हैं, इस बीच उन्होंने अपने फैंस को KGF 3 को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. जिसको सुनकर फैंस के बीच तहलका मच गया.

Yash Reacts On KGF 3: साउथ सुपरस्टार यश इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन इसी बीच उन्होंने अपने फैंस को ‘केजीएफ 3’ को लेकर भी बड़ा अपडेट दे दिया है. इस खबर के सामने आते ही फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है.

केजीएफ पर क्या बोले यश?

हाल ही में अमेरिका में आयोजित CinemaCon 2026 के दौरान यश ने अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स पर खुलकर बात की. इस इवेंट में वो फिल्म ‘रामायण’ के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के साथ पहुंचे थे. बातचीत के दौरान जब उनसे KGF 3 के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने साफ कहा कि फिल्म तभी शुरू होगी, जब इसकी स्क्रिप्ट पूरी तरह से संतोषजनक होगी.

---विज्ञापन---

यश ने इन फिल्मों के लिए कही ये बात

यश ने बताया, कि फिलहाल उनका पूरा फोकस ‘टॉक्सिक’ और ‘रामायण’ पर है. उन्होंने कहा कि ‘रामायण’ के दो पार्ट्स बनने हैं, और दोनों बड़े प्रोजेक्ट हैं, इसलिए अभी KGF 3′ पर कोई ठोस प्लान नहीं बनाया गया है. हालांकि, उन्होंने ये भी साफ किया, कि वो और डायरेक्टर प्रशांत नील लगातार इस बारे में बात करते रहते हैं, और सही समय आने पर फिल्म जरूर बनाई जाएगी.

---विज्ञापन---

2022 की सबसे बेहतरीन फिल्म थी केजीएफ चेप्टर 2

बता दें कि KGF: Chapter 2 साल 2022 में रिलीज हुई थी, और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी. फिल्म में यश के साथ संजय दत्त, रवीना टंडन और प्रकाश राज जैसे सितारे नजर आए थे. ये फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल रही थी.

---विज्ञापन---

वर्क फ्रंट पर बिजी हैं यश

अब बात करें, यश के वर्कफ्रंट की, तो वह जल्द ही ‘टॉक्सिक’ में नजर आने वाले हैं, जिसका डायरेक्शन गीतू मोहनदास कर रही हैं. इस फिल्म में कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा और तारा सुतारिया जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं. ये फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

---विज्ञापन---

फैंस की एक्टाइटमेंट हाई

कुल मिलाकर, KGF 3 को लेकर भले ही अभी इंतजार करना पड़े, लेकिन यश ने ये साफ कर दिया है, कि जब कहानी दमदार होगी, तभी वो एक बार फिर रॉकी भाई बनकर बड़े पर्दे पर लौटेंगे. तब तक फैंस को ‘टॉक्सिक’ और ‘रामायण’ में उनका नया अवतार देखने को मिलेगा.

---विज्ञापन---
First published on: Apr 21, 2026 07:03 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.