Entertainment News Live In Hindi: हिंदी और मराठी फिल्मों की मशहूर सिंगर सुमन कल्याणपुर का निधन हो गया. ‘आज कल तेरे मेरे प्यार के चर्चे’ और ‘जिंदगी इम्तिहान लेती है’ जैसे सदाबहार गाने देने वाली सिंगर सुमन कल्याणपुर ने 89 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली. उन्होंने अपने मुंबई वाले घर से इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया. सुमन कल्याणपुर के निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें आलिया कुछ लोगों के साथ बीच पर खड़ी दिख रही हैं. इसी बीच आलिया खासतौर पर पैप फोटोग्राफर की मां से मिलने गईं, जहां उन्होंने महिला से कहा कि उनका बेटा बहुत मेहनती है और बहुत अच्छा काम कर रहा है. आलिया के इस वीडियो ने फिर से फैंस का दिल जीत लिया.
बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर शोभिता ने अपने फैंस को एक खास गिफ्ट दिया है. दरअसल, शोभिता ने फिल्म Pa Ranjith’s Magnum Opus से अपना लुक पोस्टर शेयर किया है.
बॉलीवुड स्टार वरुण धवन की ‘पर्सनालिटी राइट्स’ यानी सोशल मीडिया और इंटरनेट पर फैल रहे उनके फेक AI वीडियो, डीपफेक, अश्लील सामग्री और बिना इजाजत बेचे जा रहे मर्चेंडाइज पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई की है. दिल्ली हाईकोर्ट ने साफ कहा कि अभिनेता के पर्सनैलिटी राइट्स यानी उनकी पहचान, चेहरा, नाम और छवि का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
इस मामले में जस्टिस ज्योति सिंह की बेंच ने संकेत दिए कि अदालत जल्द ही अंतरिम आदेश जारी कर इंटरनेट से उन सभी आपत्तिजनक और गैर-कानूनी लिंक को हटाने का निर्देश देगी. जिनमें वरुण धवन की तस्वीर, चेहरा या पहचान का दुरुपयोग किया जा रहा है.
राम चरण स्टारर फिल्म पेड्डी इन दिनों चर्चा में है. इस फिल्म में तमाम कलाकार नजर आएंगे. फिल्म में शिवा राजकुमार भी दिखाई देंगे. वहीं, चेन्नई में फिल्म के प्रमोशन इवेंट में शिवा राजकुमार ने अपने मुश्किल समय को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि फिल्म का ऑफर मिलने के बाद उन्हें अपनी बीमारी यानी कैंसर का पता चला था. उन्होंने कहा, ‘फिल्म की टीम चाहती थी कि मैं इस किरदार को निभाऊं. लेकिन इसी समय मुझे पता चला कि मुझे कैंसर है और इलाज के लिए अमेरिका जाना पड़ेगा.’
उन्होंने आगे कहा, ‘मैं सोच रहा था कि मुझे ये फिल्म छोड़ देनी चाहिए. लेकिन बुची बाबू ने कहा कि नहीं, हमें आप ही चाहिए. ये उनकी बहुत बड़ी दिलदारी थी. उन्होंने लंबे समय तक मेरा इंतजार किया. इसके लिए मैं उनका दिल से आभारी हूं. ये मेरे लिए बहुत खूबसूरत और यादगार सफर रहा.’
साउथ सुपरस्टार अजित कुमार की मां मोहिनी मणि का 30 मई को निधन हो गया, जिसके बाद साउथ फिल्म इंडस्ट्री में सभी एक्टर और एक्ट्रेस शोक में डूबे हुए हैं. इस बीच तमिलनाडु के सीएम और एक्टर थलपति विजय अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड तृषा कृष्णन के साथ अजित कुमार के घर उन्हें सांत्वना देने के लिए पहुंचे हैं. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
टीएमसी के नेशनल जनरल सेक्रेटरी अभिषेक बनर्जी के साथ शनिवार को कथित तौर पर स्थानीय लोगों ने मारपीट की. जब वह चुनाव के बाद हुई हिंसा के पीड़ितों के परिवार से मिलने के लिए सोनारपुर पहुंचे थे. जिसके बाद अज्ञात लोगों ने सांसद पर पत्थर, जूते और अंडे फेंके थे और चोर-चोर चिल्लाते हुए उन पर लात घूंसे बरसाने की कोशिश की. वहीं अब इस पूरे मामले पर एक्ट्रेस और तृणमूल कांग्रेस की सांसद सायोनी घोष ने भी रिएक्शन दिया है और पूरी घटना की निंदा की है.
सायोनी घोष ने शनिवार को इस हमले की निंदा करते हुए X पर एक पोस्ट किया है और उसमें उन्होंने कहा, “एआईटीसी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद श्री अभिषेक बनर्जी पर हुआ कायरतापूर्ण हमला लोकतांत्रिक मूल्यों और राजनीतिक असहमति पर एक करारा प्रहार है. यह जनता के सच्चे फैसले को चुराने वालों द्वारा सुनियोजित हमला है. बंगाल की राजनीति एक नए निचले स्तर पर पहुंच गई है.” उन्होंने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी के एक्स पर पोस्ट को रीपोस्ट किया है और उसमें उन्होंने कैप्शन दिया है. इस पोस्ट में ममता ने लिखा था, ” वे मुझे जान से मारना चाहते थे, पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई. हम निश्चित रूप से उच्च न्यायालय को इसकी जानकारी देंगे. हम राज्यपाल को भी इसकी जानकारी देंगे, मैं निश्चित रूप से अदालत का रुख करूंगी.
जानें दृश्यम 3, करुप्पू और चांद मेरा दिल का कलेक्शन
दृश्यम 3, करुप्पू और चांद मेरा दिल के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर डालें तो तीनों फिल्में लगातार कमाई कर रही हैं. इस शनिवार यानी की अपनी रिलीज के 10वें दिन दृश्यम 3 ने बॉक्स ऑफिस पर 5.05 करोड़ का कलेक्शन किया है और फिल्म ने दुनिया भर में 219.69 करोड़ का कलेक्शन किया है. वहीं, सूर्या स्टारर फिल्म करुप्पू को लेकर बात करें तो इसने शनिवार यानी कि अपनी रिलीज के 16वें दिन 5.15 करोड़ का कलेक्शन किया है. मूवी ने भारत में कुल 176.55 करोड़ का कारोबार कर लिया है और दुनिया भर में इसने 281.96 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.इसके अलावा अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी स्टारर चांद मेरा दिल ने इस शनिवार 1.75 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म ने भारत में कुल 22.50 करोड़ का कारोबार कर लिया है और दुनिया भर में इसने 30.10 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
खलनायक रिटर्न्स में हुई जैकी श्रॉफ की एंट्री
संजय दत्त की 1993 की फिल्म खलनायक का सीक्वल खलनायक रिटर्न्स आने वाली है. जिसको लेकर खुद संजय ने बीते दिनों अनाउंस किया था. वहीं, अब इस फिल्म में जैकी श्रॉफ की भी एंट्री हो गई है. फिल्म में जैकी श्रॉफ एक कमिश्नर के रोल में नजर आएंगे, जिसको लेकर खुद एक्टर ने कंफर्म किया है.एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…
Related