Tuesday, 28 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Pushpa 2 Stampede Case में पीड़ित को 4 महीने बाद अस्पताल से मिली छुट्टी, जानें अब कैसी है तबीयत?

अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' के प्रीमियर में मची भगदड़ में घायल श्रीतेज को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वहीं डॉक्टर ने पीड़ित का हेल्थ अपडेट भी जारी किया है।

---विज्ञापन---

Pushpa 2 Stampede Case: अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर में 4 दिसंबर 2024 को मची भगदड़ में घायल हुए बच्चे श्रीतेज की हेल्थ अपडेट सामने आई है। भगदड़ के चार महीने बाद पीड़ित को सिकंदराबाद के KIMS अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वहीं डॉक्टर्स ने पीड़ित की हेल्थ अपडेट भी शेयर की है। मूवी के प्रीमियर के दौरान हुई भगदड़ के बाद से पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आइए आपको भी बताते हैं आखिर अब श्रीतेज की हालत कैसी है?

यह भी पढ़ें: मौनी रॉय ने सर्जरी और फेक वीडियो पर तोड़ी चुप्पी, बोली- ट्रोल्स पर…

---विज्ञापन---

डॉक्टर ने दिया हेल्थ अपडेट

KIMS अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पीड़ित को न्यूरो रिहैबिलिटेशन सेंटर ट्रांसफर कर दिया गया है। यहां 15 दिनों के लिए उन्हें फिजियोथेरेपी के उपचार के लिए भेजा गया है। इसके बाद KIMS के डॉक्टरों ने पीड़ित को घर भेजने की परमिशन दे दी है। डॉक्टर के मुताबिक श्रीतेज की हालत में अब काफी सुधार है। अब उन्हें ऑक्सीजन मास्क की भी कोई जरूरत नहीं है।

---विज्ञापन---

अल्लू अर्जुन ने पीड़ित से की थी मुलाकात

अस्पताल में श्रीतेज से बीआरएस विधायक टी. हरीश राव, केंद्रीय मंत्री बंदी संजय और एक्टर अल्लू अर्जुन समेत कई हस्तियों ने उनकी हेल्थ का जायजा लिया था। वहीं अल्लू अर्जुन ने तो बच्चे से मिलने के लिए पुलिस से स्पेशल परमिशन भी मांगी थी।

अल्लू अर्जुन को किया गया था गिरफ्तार

बता दें फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान मची भगदड़ में श्रीतेज की मां रेवती की मौत हो गई थी। जिसके बाद ये घटना एक राजनीतिक मुद्दा भी बन गया था। इस मामले में अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार भी किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें जमानत भी दे दी गई थी। पुलिस ने थिएटर मालिक पर भी कार्रवाई की थी। वहीं मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने इस घटना को विधानसभा में भी उठाया था। साथ ही अल्लू अर्जुन को इस घटना का जिम्मेदार भी ठहराया था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Housefull 5 Teaser: क्रूज होगा हाउसफुल, ‘किलर कॉमेडी’ में 18 स्टार्स लगाएंगे सस्पेंस का तड़का

First published on: Apr 30, 2025 01:05 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola