Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Mohanlal की Drishyam 3 ने रिलीज से पहले काटा बवाल, एडवांस बुकिंग में कमा डाले इतने करोड़

मोहनलाल स्टारर फिल्म दृश्यम 3 जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. हालांकि फिल्म ने अपनी रिलीज से 10 दिन पहले ही एडवांस बुकिंग में शानदार कमाई कर ली है.

---विज्ञापन---

drishyam 3
drishyam 3

Drishyam 3 Advance Booking: मोहनलाल स्टारर मलयालम क्राइम थ्रिलर फिल्म दृश्यम 3 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. जीतू जोसेफ की निर्देशित यह फिल्म दृश्यम फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है. जिसमें से दृश्यम का पहला पार्ट 2013 में आया था और इसका दूसरा पार्ट 2021 में रिलीज हुआ था. इस मूवी के दोनों पार्ट जबरदस्त हिट रहे थे. वहीं, हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है और फिल्म भी सिनेमाघरों में जल्द रिलीज होने वाली है. इस बीच दृश्यम 3 की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है. तो चलिए जानते हैं कि फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कितना कलेक्शन कर लिया है.

फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कमाए इतने करोड़

मोहनलाल की दृश्यम 3 को एडवांस बुकिंग में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. चारों ओर इस मूवी को लेकर चर्चा चल रही है और लोगों के बीच इसको लेकर एक्साइटमेंट भी देखने को मिल रही है. हालांकि फिल्म की रिलीज को अभी भी 10 दिन बाकी है. लेकिन 11 मई को सुबह 9 बजे तक सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने केरल में एडवांस बुकिंग से लगभग 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है और अब यह आंकड़ा 2 करोड़ तक पहुंच गया है. इतना ही नहीं फिल्म ने दुनिया भर में एडवांस बुकिंग से 4 करोड़ का कारोबार कर लिया है. देखा जाए तो यह आंकड़ा काफी पॉजिटिव है. उम्मीद की जा रही है, जैसे जैसे रिलीज के दिन नजदीक आएंगे, वैसे वैसे इसकी कमाई बढ़ेगी.

---विज्ञापन---

दृश्यम के दोनों पार्ट्स ने किया था इतना कलेक्शन

बता दें कि फिल्म की फुल प्लेज्ड प्री टिकट सेल अ7भी शुरू नहीं हुई है. लेकिन उसके बाद भी इसने एडवांस बुकिंग कर डाली है. इस हिसाब से साफ तौर पर कह सकते हैं कि रिलीज के बाद यह मूवी बंपर कमाई करने वाली है. इस मूवी के पहले पार्ट ने दुनिया भर में 63 करोड़ का कलेक्शन किया था और फिल्म के दूसरे पार्ट ने डिजिटल राइट्स के जरिए 25 करोड़ का कलेक्शन किया था. फिल्म का दूसरा पार्ट सिनेमाघरों में नहीं बल्कि प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया था और यह भी जबरदस्त हिट रही थी.

दृश्यम 3 में नजर आएंगे ये कलाकार

दृश्यम 3 में जॉर्ज कुट्टी और उनके परिवार की आगे की कहानी देखने को मिलेगी कि किस तरह से जॉर्ज अपने परिवार को और खुद को पुलिस से बचाता है. फिल्म में अंसीबा हसन, मीना, और एस्थर अनिल भी नजर आएंगे. इसके अलावा सिद्दीकी, आशा शरत और मुरली गोपी भी फिल्म में दिखाई देंगे. फिल्म सिनेमाघरों में 21 मई को रिलीज होगी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- कभी सेट पर एक-दूसरे को दिल दे बैठा था ये कपल? सालों बाद फिर होगी वापसी

First published on: May 11, 2026 05:40 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola