Tuesday, 23 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

एक्टर प्रकाश राज पर कई राज्यों में वोटर आईडी रखने का आरोप, बेंगलुरु कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट

Prakash Raj: साउथ स्टार प्रकाश राज पर कई राज्यों में वोटर आईडी रखने का आरोप लगाते हुए बेंगलुरु कोर्ट ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया है

---विज्ञापन---

Prakash Raj: साउथ इंडियन एक्टर प्रकाश राज एक नए कानूनी विवाद में फंस गए हैं. बेंगलुरु कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है. मामला कथित तौर पर 4 राज्यों में एक से ज्यादा वोटर आईडी रखने से जुड़ा है. कोर्ट का ये कदम उनके अदालत में पेश नहीं होने के बाद आया.

4 राज्यों में अलग-अलग वोटर आईडी

रिपोर्ट्स की मानें, तो ये मामला कई साल पुरानी शिकायत से जुड़ा है. शिकायतकर्ता अधिवक्ता दिलीप कुमार ने एक्टर पर आरोप लगाया था कि उनके नाम पर अलग-अलग राज्यों में वोटर पहचान पत्र दर्ज हैं. शिकायत में कहा गया कि प्रकाश राज के पास कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश, चार राज्यों में वोटर आईडी होने की आशंका जताई गई थी.

---विज्ञापन---

कोर्ट तक पहुंचा मामला

शिकायत के बाद ये मामला कानूनी तौर पर चल रहा था. बाद में ये मामला चुनाव आयोग तक पंहुचा. हालांकि शिकायतकर्ता का दावा था कि अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने पर उसने अदालत का दरवाजा खटखटाया. इसके बाद कोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई आगे बढ़ाई.

गैर-जमानती वारंट जारी

ANI के मुताबिक बेंगलुरु की 48वीं अतिरिक्त मुख्य महानगर दंडाधिकारी (ACMM/ACJM) अदालत ने प्रकाश राज को पेश होने के लिए पहले समन जारी किए थे. एक्टर निर्धारित तारीखों पर अदालत में उपस्थित नहीं हुए, जिसके बाद कोर्ट ने उनके खिलाफ सख्त रवैया अपनाया और गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया. इस मामले में अभी एक्टर का कोई बयान सामने नहीं आया है. फिलहाल अदालत ने इस मामले में केवल वारंट जारी किया है. आरोप अभी न्यायिक प्रक्रिया के तहत हैं और अदालत में साबित होना बाकी है. ऐसे में आगे की सुनवाई में प्रकाश राज की पेशी और उनके पक्ष के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई तय होगी.

---विज्ञापन---

बता दें प्रकाश राज भारतीय सिनेमा के चर्चित कलाकारों में गिने जाते हैं. उन्होंने तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और बॉलीवुड फिल्मों में काफी काम किया है. हालांकि इन दिनों वो एक नए विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Jun 23, 2026 08:55 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola